UP Board 12th Science Pass Percentage: यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स का करीब डेढ़ महीने का इंतजार आज खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 12वीं की रिजल्ट के साथ बोर्ड ने टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दिया है. इस दौरान 12वीं की परीक्षा में महक सिंह ने प्रदेश में टॉप किया था. खास बात यह है कि 12वीं के सभी टॉपर्स साइंस स्ट्रीम के ही हैं. ऐसे में आइए UP Board 2025 में साइंस स्ट्रीम के पासिंग पर्सेंटेज के बारे में जानते हैं.
UP Board 12th Science Pass Percentage: इतने फीसदी विद्यार्थी हुए पास
UP Board 2025 की 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में कुल 16,74,658 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था. इस दौरान 16,19,968 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया था, जिसमें कुल 13,46,670 विद्यार्थी पास हुए हैं. ऐसे में साइंस स्ट्रीम का पासिंग पर्सेंटेज 83.13 फीसदी रहा है.
UP Board 12th Toppers List 2025: देखें टॉपर्स लिस्ट
नाम | अंक (%) | स्थान |
---|---|---|
महक जायसवाल | 97.20% | प्रयागराज |
शिवानी सिंह | 96.80% | प्रयागराज |
साक्षी | 96.80% | अमरोहा |
आदर्श यादव | 96.80% | सुल्तानपुर |
अनुष्का सिंह | 96.80% | कौशाम्बी |
मोहिनी | 96.40% | इटावा |
यह भी पढ़ें- UP Board 12th Toppers List 2025: यूपी बोर्ड में भी प्रयागराज अव्वल, देखें जिलेवार टॉपर्स की लिस्ट
यह भी पढ़ें-UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट Digilocker पर कैसे चेक करें? यहां सबसे पहले