UGC NET December 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ugcnet.nta.nic.in पर ऐसे करे आवेदन, जानें Exam Date

UGC NET December 2023: जो भी उम्मीदवार JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की इच्छा रखते हैं, तो वे UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवार 28 अक्टूबर (शाम 5 बजे) तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
UGC NET December 2023 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2023 दिसंबर के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. UGC NET 2023 दिसंबर के लिए आवेदन करने का लिंक एक्टिव हो चुका है. जो भी उम्मीदवार JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की इच्छा रखते हैं, तो वे UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवार 28 अक्टूबर (शाम 5 बजे) तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

यूजीसी नेट दिसंबर पंजीकरण: आवेदन पत्र कैसे भरें?
एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें.
पोर्टल पर खुद को रजिस्ट्रेशन करें और जेनरेट की गई आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने खाते में फिर से लॉग इन करें.
“आवेदन पत्र भरें” पर क्लिक करें।
दर्ज करें – नाम, जन्मतिथि, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी.
निर्दिष्ट प्रारूप और आकार के अनुसार अपने हालिया पासपोर्ट आकार के फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ugcnet.ntaonline.in/ पर क्लिक करके भी UGC NET December 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, साथ ही नीचे दिए गए इन चरणों को फॉलो करके भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन विंडो बंद होने के बाद, 30 से 31 अक्टूबर (रात 11:50 बजे) तक दो दिन की विंडो प्रदान की जाएगी, जिसके दौरान उम्मीदवार अपने फॉर्म को एडिट कर सकते हैं.
UGC NET 2023 एग्जाम सिटी सेंटरों की घोषणा
UGC NET 2023 एग्जाम सिटी सेंटरों की घोषणा नवंबर के आखिरी सप्ताह में की जाएगी और एडमिट कार्ड दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी होगी. यूजीसी नेट दिसंबर 2023 6 से 22 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की जाएगी. आंसर की और रिजल्ट की तारीखें अभी घोषित फिलहाल नहीं की गई हैं.
UGC NET 2023 के लिए देना होगा आवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 1,150 रुपये
सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 600 रुपये
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर के लिए आवेदन शुल्क: 325 रुपये
फॉर्म भरने में दिक्कत हो तो यहां करें संपर्क
उम्मीदवार द्वारा केवल एक ही आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. एनटीए ने कहा कि एक से अधिक आवेदन फॉर्म जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसमें कहा गया है कि परीक्षा के लिए आवेदन करने में किसी भी कठिनाई के मामले में उम्मीदवार 011-40759000 /011 – 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या आगे स्पष्टीकरण के लिए ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं.
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2023 से जुड़ी जरूरी तारीखें देखें यहां.
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख – 30 सितंबर 2023
रजिस्ट्रेशन खत्म होने की तारीख – 28 अक्टूबर 2023
ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख – 29 अक्टूबर 2023
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुलने की तारीख – 30-31 अक्टूबर 2023
एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज होने की तारीख – नवंबर महीने का आखिरी हफ्ता
एडमिट कार्ड रिलीज होने की तारीख – दिसंबर महीने का आखिरी हफ्ता
परीक्षा आयोजन की तारीख – 6 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




