Today School Assembly News Headlines: 12 जनवरी की देश विदेश की बड़ी खबरें, देखें यहां
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Jan 2026 8:04 AM
स्कूल असेंबली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Today School Assembly News: आजकल स्कूलों में बच्चों को देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं, ताकि वे रोजमर्रा की अहम घटनाओं से अपडेट रहें. इसका मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि उनकी सामान्य ज्ञान की नींव को मजबूत करना होता है. आइए, आज यानी कि 12 जनवरी 2026 की देश विदेश की बड़ी खबरें देखते हैं.
Today School Assembly News Headlines: आजकल स्कूलों में असेंबली के दौरान बच्चों को देश- विदेश की बड़ी खबरें बच्चों द्वारा पढ़ावाई जाती है. इससे उनका जनरल नॉलेज (General Knowledge) मजबूत होगा और साथ ही वे देश-विदेश की खबरें से अपडेट रहेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं 12 जनवरी 2026 की देश-विदेश की बड़ी खबरें.
Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें
पीएम ने कहा सोमनाथ मंदिर को बताया गौरव और शान
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने कहा कि समय के साथ वे कट्टरपंथी आक्रमणकारी इतिहास के पन्नों में सिमट गए हैं, लेकिन सोमनाथ मंदिर आज भी पूरे गौरव और शान के साथ खड़ा है.
Today School Assembly News Headlines: दुनिया की बड़ी खबरें
ईरान में प्रदर्शन कोलेकर प्रिंस रजा पहलवी ने की अपील
ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार तेज होते जा रहे हैं. निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने प्रदर्शनकारियों से सड़कों पर डटे रहने की अपील की है.
अमेरिका ने सीरिया में ISIS ठिकानों पर किए हमले
अमेरिका ने शनिवार को सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर जवाबी हमले किए. यह कार्रवाई पिछले महीने पलमायरा के पास हुए हमले के बाद की गई, जिसमें दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी नागरिक मारे गए थे.
Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें
बल्लेबाज ऋषभ पंत वनडे सीरीज से बाहर
11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज हो गया है. इस सीरीज से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर टीम में युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल का लिया गया है.
वुमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात और दिल्ली आमने-सामने
वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के चौथे सीजन का रोमांच अपने चरम पर है. इसी कड़ी में 11 जनवरी को सीजन का चौथा मुकाबला खेला गया. यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स (Delhi Capitals vs Gujarat Giants) के बीच खेला गया.
यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines: दिल्ली की AQI से लेकर अमेरिकी MQ-9 ड्रोन क्रैश होने तक, जानिए आज की बड़ी खबरें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










