हरदोई की बेटी ने रचा इतिहास, NET में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 06 Feb 2026 1:49 PM
UGC Net 2026: आस्था त्रिवेदी (PC- सोशल मीडिया)
UGC NET 2026: उत्तर प्रदेश की बेटी ने NET परीक्षा में सफलता हासिल की है. उन्होंने संगीत के पेपर से नेट क्वालिफाई किया. JRF के साथ-साथ वे असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए योग्य हैं.
UGC NET 2026: एनटीए ने यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में कई स्टूडेंट्स ने आउट स्टैंडिंग परफॉर्म किया है. इन्हीं में से एक हैं, हरदोई की आस्था त्रिवेदी. उन्होंने परीक्षा पास करके न सिर्फ महिलाओं के लिए उदाहरण सेट किया है बल्कि पूरे जिले में अपना नाम रोशन किया है. मजेदार बात ये है कि आस्था को न सिर्फ नेट निकला है बल्कि जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) भी मिली है. वे असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भी योग्य हैं.
100 पर्सेंटाइल के साथ आस्था त्रिवेदी ने NET में पाई सफलता
आस्था त्रिवेदी ने म्यूजिक सब्जेक्ट में 300 में से 242 मार्क्स हासिल किया है. खबरों की मानें तो इस विषय के लिए कुल 5,406 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था. इसमें से 4,228 कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल हुए थे. वहीं इस परीक्षा में आस्था ने 100 पर्सेंटाइल के साथ सफलता हासिल की.
कहां से हुई पढ़ाई लिखाई?
आस्था की शुरुआती पढ़ाई हरदोई जिले से हुई है. उन्होंने सेंट जेम्स स्कूल से पढ़ाई की है. वे बचपन से ही पढ़ने के साथ-साथ संगीत में रूचि रखती थीं. संगीत के प्रति उनके जुनून का इससे अंदाजा लगाए कि कम उम्र में ही उन्होंने दूरदर्शन, कई रियालिटी शो में शामिल हो चुकी हैं.
यंग टैलेंट के लिए बनीं उदाहरण
अपने पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ आस्था ने नेट क्लियर कर लिया. अब वे संगीत पर उच्च स्तरीय शोध और पढ़ाई करना चाहती हैं. उनकी उपलब्धि जिले और और अन्य राज्यों के उन युवाओं के लिए उदाहरण है, जो म्यूजिक, डांस या आर्ट्स के अन्य फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं. लेकिन सफलता और सीमित ऑप्शन की कमी जैसे ख्याल उनके राहों की रुकावट बन जाती है.
यह भी पढ़ें- हंटरगंज की बेटी ने UGC NET में गाड़ा झंडा, रिया करेंगी PhD
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










