पिता वायुसेना से रिटायर, बेटी बनी SDM, साहिबा खान को BPSC में मिला रैंक 35

Updated:
विज्ञापन

BPSC 70वीं परीक्षा में रैंक 35 साहिबा खान (Image: instagram)

70th BPSC Topper Success Story: साहिबा खान ने अपनी मेहनत के दम पर कामयाबी हासिल की है. उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं कंबाइंड स्टेट सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल कर उपजिलाधिकारी (SDM) बनने का सपना पूरा किया है. उनके पिता वायुसेना से रिटायर्ड अधिकारी हैं.

विज्ञापन

70th BPSC Topper Success Story: बीपीएससी 70वीं कंबाइंड परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इस बार 2009 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन BPSC CCE Exam में हुआ है. इस परीक्षा में साहिबा खान को पूरे प्रदेश में रैंक 35 प्राप्त हुआ है. साहिबा खान का सेलेक्शन एसडीएम पद के लिए हुआ है. आइए उनकी जर्नी पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

70th BPSC Topper Success Story: कौन हैं साहिबा खान?

साहिबा खान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट इलाके के पिठौरी गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता खालिद अली खान भारतीय वायुसेना से रिटायर अधिकारी हैं. उन्होंने बताया कि साहिबा बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज थीं. दूसरी कक्षा से ही वह हर साल अच्छे अंक लाती रहीं और पढ़ाई को हमेशा सबसे ज्यादा महत्व दिया.

परिवार ने भी उनकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. खासकर उनकी मां ने बच्चों की शिक्षा और अच्छे संस्कारों पर पूरा ध्यान दिया. घर का माहौल हमेशा पढ़ाई के अनुकूल रहा, जिसका फायदा साहिबा को मिला.

16 से 18 घंटे की पढ़ाई

साहिबा की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन सबसे बड़ी ताकत रही. एक इंटरव्यू में परिवार के लोग कहते हैं कि साहिबा ने तैयारी के दौरान रोजाना करीब 16 से 18 घंटे तक पढ़ाई की. देर रात तक पढ़ना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया था. उन्होंने मोबाइल फोन और दूसरी ऐसी चीजों से दूरी बनाई जो पढ़ाई में रुकावट बन सकती थीं.

Bpsc 70वीं परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में साहिबा खान का नाम

पति IPS ऑफिसर

साहिबा खान की शादी हो चुकी है. उनके पति मोहम्मद ताबिश हसन 2024 बैच के IPS अधिकारी हैं और इस समय हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रहे हैं. परिवार का कहना है कि ससुराल वालों ने भी हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया.

यह भी पढ़ें: किसान की बेटी ने लिखी सफलता की कहानी, बैक टू बैक BPSC क्रैक, समस्तीपुर की स्मृति LEO के बाद बनीं SDM

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola