36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

SBI CBO Final Result 2022 Out: एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें अपना परिणाम

SBI CBO Final Result 2022 Out: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने SBI CBO Result 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित हुए थे, वे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से अपना रिजल्ट (SBI Result 2023) चेक कर सकते हैं.

SBI CBO Final Result 2022 Out: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया है. उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा और इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से अपने संबंधित परिणाम देख सकते हैं.

4 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा 4 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी और परिणाम 30 जनवरी, 2023 को घोषित किया गया था.साक्षात्कार कॉल पत्र 3 फरवरी को जारी किया गया था और 17 फरवरी, 2023 तक उपलब्ध था। साक्षात्कार फरवरी 2023 में आयोजित किया गया था। उम्मीदवार जांच कर सकते हैं. आधिकारिक साइट के माध्यम से उनके संबंधित परिणाम देखें जा सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए SBI में 1422 सर्किल बेस्ड ऑफिसर को भरा जाएगा.

SBI CBO Final Result कैसे चेक करें?

  • एसबीआई सीबीओ फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.

  • अब आपको करियर लिंक पर क्लिक करना होगा.

  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा.

  • यहां पर आपको SBI CBO Final Result 2022 Link दिखाई देगा.

  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी, जहां आप अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.

  • रोल नंबर के जरिए रिजल्ट के बारे में पता चला जाएगा.

  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए.

18 अक्टूबर को शुरू हुई थी रिजस्ट्रेशन प्रक्रिया

रिजस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 7 नवंबर, 2023 को समाप्त हुई थी. यह भर्ती अभियान संगठन में 1422 सर्किल आधारित अधिकारी पदों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें