XAT 2025 Result Out: XAT 2025 का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

XAT 2025 Result Out
XAT 2025 Result: एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर XAT 2025 का परिणाम जारी कर दिया है. यहां देखें डाउनलोड करने का आसान तरीका.
XAT 2025 Result Out: एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने 5 जनवरी, 2025 को आयोजित XAT 2025 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) भारत के प्रमुख एमबीए प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसे हर साल एक्सएलआरआई जमशेदपुर द्वारा आयोजित किया जाता है. इस प्रतिष्ठित प्रबंधन प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार उत्सुकता से परिणाम का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि यह उन्हें देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में प्रवेश की योग्यता प्रदान करता है. XAT 2025 के परिणाम आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं.
कैसे चेक करें XAT 2025 का परिणाम ?
- XAT की आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाएं.
- अपने XAT आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने रजिस्टर्ड अकाउंट में लॉगिन करें.
- XAT 2025 के परिणाम देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें.
XAT स्कोरकार्ड में मिलेंगी ये जानकारियां
- उम्मीदवार का नाम
- XAT आईडी
- सेक्शनल स्कोर और पर्सेंटाइल
- कुल स्कोर और पर्सेंटाइल
- आगे की प्रक्रिया के लिए निर्देश
XAT 2025: कॉलेजों का अपेक्षित कट-ऑफ
| कॉलेज का नाम | अपेक्षित XAT कट-ऑफ पर्सेंटाइल |
|---|---|
| XIMB XAT | 90+ |
| SPJIMR मुंबई | 90+ |
| IMT गाज़ियाबाद | 90+ |
| TAPMI मणिपाल | 80+ |
| XLRI जमशेदपुर | 96 |
| XLRI दिल्ली | 80+ |
| GIM गोवा | 85+ |
| FORE स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, नई दिल्ली | 85+ |
| IRMA आनंद | 80+ |
| MICA अहमदाबाद | 80+ |
| BIMTECH ग्रेटर नोएडा | 75+ |
| Welingkar मुंबई | 75+ |
| KJ सोमैया | 85+ |
| XIME बैंगलोर | 75+ |
| Great Lakes इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, गुड़गांव | 80+ |
| LIBA चेन्नई | 80+ |
परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन
Also Read: Success Story: गर्लफ्रेंड से मिला धोखा, तो बिहार के इस युवक ने IAS बनकर लिया इंतकाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










