RSSB Computer Result 2025 DECLARED: दो साल का इंतजार खत्म, राजस्थान कंप्यूटर का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Jul 2025 9:53 PM

विज्ञापन

RSSB Computer Result 2025 DECLARED

RSSB Computer Result 2025 DECLARED: राजस्थान में कंप्यूटर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का इंतजार दो साल बाद खत्म हुआ है. राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से कंप्यूटर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

RSSB Computer Result 2025 DECLARED: राजस्थान में कंप्यूटर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आखिरकार कंप्यूटर भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और लंबे समय बाद इसका रिजल्ट जारी किया गया है.

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने साल 2023 में इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी. इसमें कुल 538 पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया गया था. इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 अगस्त 2023 तक का समय दिया गया था. इस परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है.

RSSB Computer Result 2025 ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Results’ सेक्शन में जाएं.
  • अब कंप्यूटर भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • नए पेज पर Result pdf फॉर्मेट में खुलेगा.
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम आ सके.

RSSB Rajasthan Computer Result 2025 Direct Link: Check Here

क्या मांगी गई थी योग्यता?

राजस्थान में कंप्यूटर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित में स्नातक की डिग्री मांगी गई थी. साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है. राजस्थान में कंप्यूटर पद पर भर्ती होने वाले का मुख्य काम कंप्यूटर से संबंधित कार्यों को करना होता है, जैसे कि डेटा एंट्री, डेटा विश्लेषण, कंप्यूटर सिस्टम का रखरखाव, और कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करना.

ये भी पढ़ें: झारखंड पॉलिटेक्निक काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा अलॉटमेंट रिजल्ट

ये भी पढ़ें: झारखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola