Jharkhand 12th Board : साइंस का रिजल्ट रहा सबसे फिसड्डी, 25 हजार से ज्यादा हुए फेल

इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट.
साइंस के रिजल्ट में रांची के उरसुलाइन इंटर कॉलेज की स्नेहा कुमारी ने किया टॉप किया है. स्नेहा कुमारी ने 98.2% लाकर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से इंटरमीडिएट (आर्टस,साइंस व कामर्स ) परीक्षा-2024 का परीक्षाफल 30 अप्रैल को जारी कर दिए गए हैं. इस बार साइंस के रिजल्ट में रांची के उरसुलाइन इंटर कॉलेज की स्नेहा कुमारी ने किया टॉप किया है. स्नेहा कुमारी ने 98.2% लाकर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है.
93 हजार बच्चों ने दी थी परीक्षा
झारखंड में इस बार कुल 93,805 स्टुडेंटस ने परीक्षा दी थी, जिसमें कि 50,665 स्टुडेंटस ने 1st डिविजन से परीक्षा पास की. वहीं 17,429 स्टुडेंटस ने 2nd डिविजन नंबर से पास हुए और 107 परीक्षार्थियों ने 3rd डिविजन नंबरों से पास हुए हैं.
25 हजार से ज्यादा बच्चे हुए फेल
2024 के जारी हुए साइंस के रिजल्ट के मुताबिक कुल 25,563 परिक्षार्थी फेल हो गए हैं. इनमें छात्रों की संख्या 15,733 है तो वहीं छात्राओं की संख्या 9,830 है. इस बार साइंस में 72.70% बच्चे पास हुए हैं. आपको बता दें कि पिछली बार 81.77% बच्चे पास हुए हैं. पिछली बार के मुकाबले इस बार 10 प्रतिशत कम बच्चे पास हुए हैं. रिजल्ट में गिरवाट चिंता का विषय है.
रांची डिविजन का कैसा रहा रिजल्ट
| Total students | 1st Div | 2nd div | 3rd Div |
| 14162 | 7000 | 2312 | 9 |
हजारीबाग डिविजन का रिजल्ट
| Total Students | 1st div | 2nd div | 3rd div |
| 33339 | 21156 | 4915 | 15 |
पलामू डिविजन का रिजल्ट
| Total Students | 1st Div | 2nd Div | 3rd Div |
| 22330 | 11936 | 5482 | 59 |
देवघर डिविजन का रिजल्ट
| Total Students | 1st Div | 2nd Div | 3rd Div |
| 15751 | 6730 | 3128 | 23 |
सिंहभूम डिविजन का रिजल्ट
| Total Students | 1st Div | 2nd Div | 3rd Div |
| 8223 | 3843 | 1592 | 1 |
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




