ePaper

India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT: इंडियन पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड

Updated at : 17 Jun 2025 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT

India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT

India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए 4th मेरिट लिस्ट 2025 जारी कर दी है. कैंडिडेट्स यहां अपना नाम चेक कर सकते हैं और आगे का प्रोसेस जान सकते हैं.

विज्ञापन

India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए 4th मेरिट लिस्ट 2025 जारी कर दी है. वे उम्मीदवार जो पहले जारी की गई पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट में चयनित नहीं हुए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है. यह सूची आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर राज्य के हिसाब से जारी की गई है, जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

GDS 4th मेरिट लिस्ट (India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT)

GDS 4th मेरिट लिस्ट एक अनुपूरक सूची (Supplementary List) है, जिसमें उन उम्मीदवारों को शामिल किया गया है जो पहले की तीन सूचियों में चयनित नहीं हो पाए थे. यह लिस्ट राज्यवार जारी की गई है और इसमें Gujarat, Bihar, UP, Rajasthan, Jharkhand, Tamil Nadu सहित देश के लगभग सभी राज्यों के चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इससे पहले, इंडिया पोस्ट ने तीन चरणों में मेरिट लिस्ट जारी की थी. अब यह चौथी लिस्ट उन उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है जो अब भी चयन की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

इंडिया पोस्ट GDS 4th मेरिट लिस्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?

India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स देखें-

  • सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • Candidate’s Corner में जाएं.
  • अपने राज्य के नाम पर क्लिक करें.
  • Supplementary List – IV (4th List) पर क्लिक करें.
  • ओपन हुई PDF में Ctrl+F दबाएं और अपना नाम खोजें.
  • PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.

किन राज्यों की लिस्ट? (India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT)

यह सूची लगभग सभी राज्यों के लिए जारी की गई है-

  • उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश
  • गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा
  • तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम, जम्मू-कश्मीर.

आगे क्या करें? (India Post GDS 4th Merit List 2025 OUT)

अगर आपका नाम इस मेरिट लिस्ट में आता है, तो अगले चरण में डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए तैयार रहें. इंडिया पोस्ट द्वारा संबंधित मंडलों से संपर्क किया जाएगा और DV की तारीख तय की जाएगी. सुनिश्चित करें कि आपके पास सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स तैयार हों.

यह भी पढ़ें- Railway Sarkari Naukri 2025: RRB Technician के इतने पदों पर हो रही भर्ती, सैलरी 90,000 तक

यह भी पढ़ें- Success Story: कमजोर इंग्लिश का मजाक पर सफलता से जवाब…GATE, ISRO और IES के बाद UPSC Topper

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola