ICSE ISC Rechecking Result 2024 जारी, cisce.org पर देखें परिणाम

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Jun 2024 12:22 PM

विज्ञापन

ICSE ISC Rechecking Result 2024 out

ICSE ISC Rechecking Result 2024 out: भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (CISCE) ने भारतीय माध्यमिक शिक्षा प्रमाण पत्र (ICSE) और भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र (ISC) पुनर्मूल्यांकन के परिणाम घोषित कर दिए हैं.

विज्ञापन

ICSE ISC Rechecking Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज 3 जून को इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) 2024 के रीचेक रिजल्ट की घोषणा कर दी है. इन रिजल्ट को देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाना होगा.

ICSE ISC Rechecking Result 2024: ऐसे देखें रिजल्ट

स्टेप 1: CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएँ.

स्टेप 2: ICSE रीचेकिंग रिजल्ट 2024/ISC रीचेकिंग रिजल्ट 2024 लेबल वाले लिंक पर क्लिक करें.

NEET Topper 2024: गंभीर बीमारी से लड़ते हुए दिव्यांश ने किया नीट में टॉप

NEET UG Result 2024 घोषित, यहां से चेक करें अपना परिणाम

NEET UG 2024 Topper List देखें यहां, इन कैंटिडेट्स को मिला AIR 1 रैंक

स्टेप 3: कोर्स चुनें, UID नंबर भरें, इंडेक्स कोड भरें, कैप्चा कोड डालें और “शो रिजल्ट” पर क्लिक करें

स्टेप 4: स्क्रीन पर ICSE ISC रीचेकिंग रिजल्ट 2024 खुल जाएगा.

स्टेप 5: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी प्रिंट करें.

ICSE ISC Rechecking Result 2024: कब होगी इंप्रूवमेंट एक्जाम

जिन छात्रों ने अपनी परीक्षा में अच्छे अंक नहीं प्राप्त किए हैं और अब दो विषयों में अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे विशेष CISCE सुधार परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालाँकि, यह विकल्प केवल उन छात्रों के लिए लागू है जिन्हें PCNA (पास सर्टिफिकेट नॉट अवार्डेड) परिणाम मिला है. इंप्रूवमेंट एक्जाम 1 जुलाई को होने की उम्मीद है. इंप्रूवमेंट एक्जाम शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा. CISCE 2024 के लिए पुनर्मूल्यांकन शुल्क 1,500 रुपये है, जो वापस नहीं किया जाएगा.

JKBOSE 10,12th Result 2024 जल्द आ सकते है, देखें अपडेट

 CSIR SO ASO Result 2024 घोषित, यहां जाने रिजल्ट डाउनलोड प्रोसेस

AP EAMCET Result 2024 को ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड, देखें अपडेट

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola