पीएचडी करना है तो जल्द से जल्द दर्ज कर लें आपत्ति, एनटीए ने जारी की CSIR NET की ऑब्जेक्शन की

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Aug 2025 12:44 PM

विज्ञापन

CSIR UGC NET 2025 Final Answer Key OUT

CSIR UGC NET Answer Key 2025 Objection Last Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आज यानी कि 3 अगस्त 2025 को CSIR UGC NET की आंसर की पर आपत्ति दर्ज कनरे के लिए ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी. यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2025 को किया गया था. आपत्ति दर्ज करने के लिए सभी कैंडिडेट्स को 200 रुपये (प्रति सवाल) की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी.

विज्ञापन

CSIR UGC NET Answer Key 2025 Objection Last Date: अगर आपने भी सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा दी थी तो ये खबर आपके काम की है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी कि 3 अगस्त 2025 को CSIR UGC NET की आंसर की पर आपत्ति दर्ज कनरे के लिए ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी. अगर आप भी आंसर की पर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. 

CSIR UGC NET 2025: पीचएडी और जेआरएफ पात्रता परीक्षा 

एनटीए द्वारा सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET) जून 2025 परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2025 को किया गया था. इस परीक्षा का आयोजन जूनियर रिसर्च फेलोशिफ (JRF), सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए पात्रता, पीएचडी में दाखिले के लिए किया जाता है. 

CSIR UGC NET 2025: इन विषयो के लिए होती है सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 

  • मैथमेटिकल साइंस 
  • अर्थ एटमस्फेरिक 
  • ओसियन एंड प्लेनेटरी साइंसेज 
  • केमिकल साइंसेज 
  • लाइफ साइंसेज 
  • फिजिकल साइंसेज 

CSIR UGC NET Answer Key 2025 Objection: रात 11:50 तक कर दर्ज कर सकते हैं आपत्ति 

CSIR UGC NET आंसर की पर 1 अगस्त 2025 से आपत्ति दर्ज की जा रही है. वहीं आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 3 अगस्त 2025 रात 11:50 बजे तक है. सभी कैंडिडेट्स समय रहते आपत्ति दर्ज कर लें. सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं. 

CSIR UGC NET Answer Key 2025 Objection Fees: आपत्ति दर्ज करने के लिए शुल्क का भुगतान करें 

आपत्ति दर्ज करने के लिए सभी कैंडिडेट्स को 200 रुपये (प्रति सवाल) की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी. कैंडिडेट्स द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को एक्सपर्ट की एक टीम द्वारा चेक किया जाएगा और अंत में फाइनल आंसर की तैयारी की जाएगी और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा. 

CSIR UGC NET Answer Key 2025: ऐसे दर्ज करें ऑब्जेक्शन

  • सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए नोटिफिकेशन सेक्शन में जाएं 
  • अब आप CSIR UGC NET Answer Key Objection लिंक पर क्लिक करें 
  • इसके बाद आपके सामने एक विंडो ओपन हो जाएगी, जिस पर दिए प्रश्न पर आपको आपत्ति दर्ज करनी होगी
  •  अब निर्धारित शुल्क का भुगतान करें 
  • फॉर्म को सबमिट करने से पहले चेक जरूर करें 

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Supplementary Result 2025: 12वीं के बाद अब 10वीं के रिजल्ट का इंतजार, जानिए कहां जारी होगा परिणाम 

यह भी पढ़ें- BPSC ने जारी किया नोटिस, असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए 3 अगस्त से करें आपत्ति

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola