ePaper

BSEB Bihar Board 10th Result Date 2025: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें? आसान Steps यहां

Updated at : 30 Aug 2025 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
BSEB Bihar Board 10th Result Date 2025

BSEB Bihar Board 10th Result Date 2025

बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (BSEB) 12वीं के रिजल्ट के तुरंत बाद 10वीं के रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी करेगा. हालांकि, इसकी कोई निश्चित तिथि निर्धारित नहीं की गई है. साथ ही 10वीं के टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी.

विज्ञापन

BSEB Bihar Board 10th Result Date 2025 in Hindi: आज यानी 25 मार्च 2025 को बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं का रिजल्ट करेगा. इसे देखते हुए 10वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों में भी अपने रिजल्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. उन्हें बता दें कि उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (BSEB) 12वीं के रिजल्ट के तुरंत बाद 10वीं के रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जारी करेगा. हालांकि, इसकी कोई निश्चित तिथि निर्धारित नहीं की गई है. साथ ही 10वीं के टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी.

टॉपर्स  को मिलेगा शानदार इनाम (BSEB Bihar Board 10th Result Date 2025)

इस बार बिहार बोर्ड के 10वीं के टॉपर्स को शानदार इनाम मिलेंगे. साथ ही, आपको बता दें कि पिछले साल की तुलना में इस साल मिलने वाली राशि दोगुनी कर दी गई है, जिससे विद्यार्थी खुशी से झूम उठेंगे. 

  • पहले स्थान पर आने वाले वाले छात्र को 2 लाख रुपये,एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी दिया जाएगा .
  • दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये  जो पिछले साल 75,000 थे.
  • तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये  मिलेंगे .
  • चौथे से दसवें स्थान में आने  वाले छात्र को 30,000 रुपये दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2025: आज आ रहा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

BSEB Bihar Board 10th Result कैसे चेक करें? (Sarkari Result 10th)

बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा 10 वीं की  रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षार्थी अपना रिजल्ट इन स्टेप को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे-

  • स्टेप 1 : सबसे पहले विद्यार्थी बिहार बोर्ड परीक्षा समिति के आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं 
  • स्टेप 2: होम पेज पर ‘ बोर्ड रिजल्ट ‘ पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: बिहार बोर्ड 10 वीं रिजल्ट 2025 पर  क्लिक करें .
  • स्टेप 4 : अब विद्यार्थी अपना रोल नंबर या रोल कोड दर्ज कर सबमिट कर लें.
  • स्टेप 5 : अब आप की मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएंगी . 
  • स्टेप 6: इस मार्कशीट को भविष्य के लिए डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.

रिजल्ट के बाद क्या करें? (Bihar Board Result 2025 in Hindi)

अगर किसी छात्र को अपने रिजल्ट पर कोई शिकायत हो तो वह बोर्ड द्वारा दी गई सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है और अपनी एतराज दर्ज करवा सकता है. रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद इस सुविधा के लिए एक विंडो खोली जाएगी. इसके अलावा जो छात्र परीक्षा में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें जुलाई 2025 में होने वाली इम्प्रूवमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. इस परीक्षा में छात्र दो विषयों तक की परीक्षा दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक करने के 5 आसान तरीके, बिना इंटरनेट के ऐसे देखें परिणाम

विज्ञापन
Kashaf Ara

लेखक के बारे में

By Kashaf Ara

Kashaf Ara is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन