Bihar Board Wallah Topper 2025: टीचर नहीं भैया बनकर पढ़ाया और तहरीम ने रच दिया इतिहास, मैकेनिक की बेटी टॉपर्स लिस्ट में

Bihar Board Wallah Topper 2025
Bihar Board Wallah Topper 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स की लिस्ट सामने आई. इस साल बिहार बोर्ड 12वीं में 86.56% छात्रों को सफलता हासिल हुई. बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार बिहार बोर्ड वाला से पढ़ने वाले कई छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है.
Bihar Board Wallah Topper 2025: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस साल 12,80,211 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था. इस साल बिहार बोर्ड 12वीं में 86.56% छात्रों को सफलता हासिल हुई. बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स की लिस्ट सामने आई. बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार बिहार बोर्ड वाला (Bihar Board Wallah Classes) से पढ़ने वाले कई छात्रों ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है.
Bihar Board Wallah से टॉपर बनीं तहरीम
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में सिवान जिले की रहने वाली तहरीम ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है. तहरीम सिवान से दूर ग्रामिण क्षेत्र की रहने वाली हैं. उनके पिता एक किसान हैं. वहीं, माता एक गृहिणी हैं. तहरीम ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है. स्कूल से सिलेबस पूरा ना होने पर तहरीम ने फिजिक्स वाला के ब्रांच बिहार बोर्ड वाला का बैच ज्वॉइन किया.
तहरीम बताती हैं कि बिहार बोर्ड वाला की क्लास ने उनकी तैयारी को काफी मजबूत बनाया है. आस-पास कोई अच्छी कोचिंग ना होने के चलते तहरीम ने ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म बिहार बोर्ड वाला का बैच ज्वॉइन किया. वो बताती हैं कि यहां के टीचर बेहद शानदार हैं. वो टीचर नहीं बल्कि भैया बनकर पढ़ाते थें.
तहरीम बताती हैं कि उनको फिजिक्स सब्जेक्ट में काफी दिक्कत होती थी. बिहार बोर्ड वाला के डाउट सॉल्विंग सेशन में उन्हें बहुत मदद मिली. नतीजा ये निकला कि उनके सबसे ज्यादा मार्क्स फिजिक्स में ही आए हैं. तहरीम को बिहार बोर्ड 12वीं में कुल 471 मार्क्स प्राप्त हुए और उन्हें स्टेट टॉपर्स लिस्ट में रैंक 10 मिला है.
मैकेनिक की बेटी ने लहराया परचम
तहरीम की तरह ही बिहार के सारण की रहने वाली तहसीम फातिमा ने भी बिहार बोर्ड वाला क्लासेस की मदद से अपना सपना पूरा किया है. तहसीम फातिमा के पिता एक डिजल मैकेनिक हैं. तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए तहसीम को बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 464 मार्क्स प्राप्त हुए. उन्हें कुल 92.8 फीसदी मार्क्स प्राप्त हुआ.
तहसीम बताती हैं उन्हें बिहार बोर्ड वाला के क्लास से काफी मदद मिली. उन्होंने घर पर रहकर ही ऑनलाइन क्लासेस ज्वॉइन की. तहसीम बताती हैं कि बिहार बोर्ड वाला के टीचर डाउट सॉल्व करने में एक्सपर्ट हैं. साथ ही वो बताती हैं कि बिहार बोर्ड वाला और फिजिक्स वाला के बैच काफी कम फीस में उपलब्ध हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Bihar Board Topper 2025: किराना दुकानदार की बेटी ने रचा इतिहास, बिहार बोर्ड वाला से पढ़कर बनीं टॉपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










