मोबाइल से बिहार बोर्ड परिणाम कैसे चेक करें? बिना इंटरनेट के ऐसे पाएं रिजल्ट

स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
Bihar Board Result 2026: अगर आप भी जल्दी और बिना झंझट के बिहार बोर्ड रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो SMS तरीका आपके लिए बेस्ट है. बस सही फॉर्मेट में मैसेज भेजें और मिनटों में अपना रिजल्ट पाएं.
Bihar Board Result 2026: रिजल्ट आने के बाद अक्सर वेबसाइट स्लो हो जाती है या खुलती ही नहीं. ऐसे में स्टूडेंट्स परेशान हो जाते हैं कि रिजल्ट कैसे देखें. लेकिन टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आप अपने मोबाइल से सिर्फ एक SMS भेजकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अगर आप ऐसे क्षेत्र में हैं, जहां इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप मोबाइल फोन से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
SMS से ऐसे चेक करें बिहार बोर्ड रिजल्ट?
यहां देखें SMS से रिजल्ट देखने के आसान स्टेप्स-
Bihar Board Result Through SMS 10th: बिहार बोर्ड रिजल्ट 10th
- सबसे पहले मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें
- नया मैसेज टाइप करें: BIHAR10 <स्पेस> ROLL-NUMBER
- अब इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें
- कुछ ही समय में आपका रिजल्ट SMS के रूप में मोबाइल पर आ जाएगा
Bihar Board Result Through SMS 12th: बिहार बोर्ड रिजल्ट 12th
- सबसे पहले मोबाइल का मैसेज बॉक्स खोलें
- नया मैसेज टाइप करें: BIHAR12 <स्पेस> ROLL-NUMBER
- अब इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें
- कुछ ही समय में आपका रिजल्ट SMS के रूप में मोबाइल पर आ जाएगा
रिजल्ट चेक करते समय रखें ध्यान
- रोल नंबर सही डालें, वरना रिजल्ट नहीं मिलेगा
- मैसेज भेजने से पहले फॉर्मेट जरूर चेक करें
- नेटवर्क सही होना चाहिए ताकि SMS डिलीवर हो सके
क्यों है ये तरीका बेस्ट?
बिहार के कई जिलों में अब भी इंटरनेट की पहुंच नहीं है. कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार के करीब 143 गांव में 2024 तक मोबाइल नेटवर्क से नहीं जोड़ा जा सका था. ऐसे में SMS से रिजल्ट चेक करना सबसे बेस्ट तरीका है. अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही है तो SMS करें और जल्द-से-जल्द रिजल्ट पाएं. इसके लिए आपको बस अपने फोन का मैसेज बॉक्स खोलना होगा. किसी भी सिंपल फोन से आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
कब हुई थी बोर्ड परीक्षा?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2026, 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. ये परीक्षाएं दो शिफ्ट में हुई थी. बिहार बोर्ड 2025 में कक्षा 12वीं का पास पर्सेंटेज 86.5 फीसदी गया था. वहीं 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी. बिहार बोर्ड (BSEB) मैट्रिक परीक्षा 2025 का कुल पास पर्सेंटेज 82.11% रहा था.
यह भी पढ़ें- क्या होती है स्क्रूटनी? बिहार बोर्ड रिजल्ट आने से पहले समझें पूरा प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










