Agniveer Vayu Result 2025 OUT: ऑपरेशन सिंदूर के बीच जारी हुआ अग्निवीर वायू का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 May 2025 7:51 PM
Agniveer Vayu Result 2025
Agniveer Vayu Result 2025: एक ओर जहां भारतीय सेना पहलगाम हमला का बदला लेते हुए पीओके पर ऑपरेशन सिंदूर चला रही है. इस बीच भारतीय वायुसेना की तरफ से अग्निवीर वायु भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Agniveer Vayu Result 2025: अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. भारतीय वायुसेना की तरफ से अग्निवीर वायु भर्ती का रिजल्ट जारी हो गया है. एक ओर भारतीय सेना पहलगाम हमला का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चला रही है. वहीं, वायुसेना में अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट भी जारी हो गया है. परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया था. इसके लिए लिखित परीक्षा 22 मार्च 2025 को आयोजित की गई. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Agniveer Vayu Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- agnipathvayu.cdac.in पर जाएं.
- वेबसाइट की होम पेज पर Login के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर Check Indian Airforce Agniveer Vayu Selection Test 2025 के लिंक पर जाना होगा.
- अब रिजल्ट चेक करने के विकल्प खुल जाएगा.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर लेकर रख लें.
Indian Airforce Agniveer Vayu Selection Test 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
Agniveer Vayu PET 2025: फिजिकल टेस्ट डिटेल्स
अग्निवीर वायु लिखित परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा. अग्निवीर वायु पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षण) 2025 में 1.6 किलोमीटर की दौड़, पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वैट्स जैसे शारीरिक परीक्षण शामिल होते हैं. जो उम्मीदवारों के स्वास्थ्य और सहनशक्ति का आकलन करते हैं. फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होती है, जबकि महिलाओं को 8 मिनट में.
सेना का ऑपरेशन सिंदूर
22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया है. सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की.
ये भी पढ़ें: Agniveer Salary: रिटायरमेंट पर अग्निवीरों को 1004000 रुपए, सरकारी नौकरी में छूट, जानें क्या-क्या मिलेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










