REET Answer Key 2025: रीट की आंसर की यहां करें चेक, जानें ऑब्जेक्शन का तरीका

Author :Ravi Mallick
Published by :Ravi Mallick
Updated at :25 Mar 2025 11:09 AM
विज्ञापन
REET Answer Key 2025

REET Answer Key 2025

REET Answer Key 2025: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET 2024) का आयोजन 27 और 28 फरवरी 2025 को किया गया था. अब RBSE की तरफ से आंसर की जारी की जाएगी.

विज्ञापन

REET Answer Key 2025: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से राजस्थान रीट परीक्षा की आंसर की जारी होने वाली है. आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर चेक की जा सकेगी. आंसर की जारी होने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन फाइल करने का विकल्प भी खुल जाएगा. राजस्थान में रीट लेवल 1 और लेवल 2 का यह एग्जाम प्रदेश भर में बनाए गए विभिन्न केंद्रों में किया गया था.

राजस्थान बोर्ड की ओर से राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET 2024) का आयोजन 27 और 28 फरवरी 2025 को किया गया था. ऐसे में आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से इसे चेक कर सकेंगे.

Bihar Board 12th Result 2025 Live Update: बिहार बोर्ड का लेटेस्ट अपडेट

REET 2025 Answer Key ऐसे करें चेक

  • आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- reet2024.co.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होमपेज पर ‘डाउनलोड आंसर की’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (यूज़र आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें.
  • आपकी REET उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • चेक करें और जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

REET Answer Key Objection: आंसर की पर करें ऑब्जेक्शन

रीट आंसर-की जारी होने के बाद परीक्षार्थियों को ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा. इसके लिए कैंडिडेट्स को सप्ताह भर का समय दिया जा सकता है. इसके भीतर ही कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन उठाना होगा.

इसके बाद, एक्सपर्ट पैनल की ओर से इन ऑब्जेक्शन की जांच करेंगे. एक बार, जांच पूरा होने के बाद, फाइनल आंसर-की जाएगी. इसके साथ ही रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola