खगड़िया की नई DDC बनीं IAS श्रेया श्री, बिना कोचिंग क्रैक की थी UPSC, जानें रैंक

Updated:
विज्ञापन

बिहार कैडर की IAS श्रेया श्री और उनके पति IFS निखिल महाजन (Image: Instagram)

Bihar Young IAS: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने में बहुत से कैंडिडेट्स को सालों लग जाते हैं. वहीं एक नाम IAS श्रेया श्री का सामने आता है जिन्होंने यूपीएससी को बिना किसी कोचिंग के क्रैक कर लिया था. बिहार कैडर में तैनात श्रेया श्री का ट्रांसफर हो गया है.

विज्ञापन

Bihar Young IAS: बिहार में एक साथ 23 IAS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है. इसी में एक नाम IAS श्रेया श्री का भी है. श्रेया श्री को खगड़िया जिले में DDC यानी डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर का पद पर मिला है. आइए उनकी UPSC जर्नी के बारे में जानते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Bihar Young IAS Shreya Shree: कौन हैं IAS श्रेया श्री?

IAS श्रेया श्री मूलरूप से मध्य प्रदेश के अनूपपुर की रहने वाली हैं. श्रेया श्री के पिता एयरफोर्स में ऑफिसर रह चुके हैं. करीब 20 साल तक एयरफोर्स में नौकरी करने के बाद उन्होंने बैंक में क्लर्क के तौर पर काम किया. पिता के अनुशासन और मेहनत का असर श्रेया श्री की पढ़ाई पर भी देखने को मिला.

सरकारी स्कूल से हुई श्रेया की पढ़ाई

श्रेया श्री ने अपनी स्कूली शिक्षा मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित सरकारी स्कूल से पूरी की. उन्होंने वहीं से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की. सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने के बावजूद उन्होंने बड़े लक्ष्य को लेकर मेहनत जारी रखी और आगे चलकर देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT Kanpur में दाखिला हासिल किया.

ये भी पढ़ें: BIPARD में मिला का अपॉइंटमेंट लेटर, दिनारा ब्लॉक की सुधा ऐसे बनीं अधिकारी

IIT कानपुर से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन

स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद श्रेया श्री ने IIT Kanpur से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया. देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने UPSC Civil Services Examination की तैयारी शुरू की. उनकी तैयारी का सबसे अहम हिस्सा उनका खुद पर भरोसा और लगातार सेल्फ स्टडी करना रहा.

UPSC में रैंक 71

श्रेया श्री ने UPSC की तैयारी के लिए कोई कोचिंग नहीं ली. उन्होंने खुद पढ़ाई की, अपनी रणनीति बनाई और कमजोर विषयों पर खास ध्यान दिया. उनकी मेहनत का नतीजा UPSC में ऑल इंडिया रैंक 71 के रूप में सामने आया और उनका IAS बनने का सपना पूरा हो गया.


IAS श्रेया श्री
IAS श्रेया श्री

बिहार में पोस्टिंग

IAS अधिकारी श्रेया श्री को खगड़िया जिला परिषद का उप विकास आयुक्त (DDC) बनाया गया है. इससे पहले वह सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने के बाद पोस्टिंग का इंतजार कर रही थीं. अब सरकार ने उन्हें खगड़िया में नई जिम्मेदारी सौंपी है.

IFS ऑफिसर से हुई शादी

IAS श्रेया श्री की शादी IFS ऑफिसर निखिल महाजन से हुई है. IFS निखिल भी 2021 बैच के ऑफिसर हैं. उन्हें यूपीएससी सिविल सर्विस में 80 रैंक मिला था.

ये भी पढ़ें: दूध पहुंचाने वाला बना असिस्टेंट कमांडेंट, दीपक लखारा ने UPSC CAPF में हासिल की AIR 106


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन