पटना AIIMS में एडमिशन से पहले तैयार रखें ये 14 जरूरी डॉक्यूमेंट्स, नहीं होगी परेशानी

पटना एम्स (AI Generated Image)
Patna AIIMS Admission: NEET UG 2026 का रिजल्ट आने के बाद अब जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी. ऐसे में जिन उम्मीदवारों का लक्ष्य AIIMS पटना में MBBS सीट हासिल करना है, उन्हें समय रहते सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार कर लेने चाहिए, ताकि रिपोर्टिंग के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
Patna AIIMS Admission: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. सफल कैंडिडेट्स की नजर मेडिकल काउंसलिंग और MBBS एडमिशन प्रक्रिया पर है. काउंसलिंग के दौरान सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. यदि आपका चयन AIIMS पटना में होता है, तो रिपोर्टिंग के समय कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करना होगा. यहां देखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट.
AIIMS पटना में एडमिशन के लिए जरूरी 14 डॉक्यूमेंट्स
AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं-
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र 10वीं की मार्कशीट 10वीं का पासिंग सर्टिफिकेट 12वीं की मार्कशीट 12वीं का पासिंग सर्टिफिकेट माइग्रेशन सर्टिफिकेट (अंतिम बोर्ड/विश्वविद्यालय द्वारा जारी)
इन सभी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल कॉपी और साइन की गई कॉपी (Self-attested) फोटो कॉपी के साथ रखें.
- NTA द्वारा जारी NEET आवेदन का कन्फर्मेशन पेज.
- NEET एडमिट कार्ड
- NEET स्कोर कार्ड / रैंक लेटर
- MCC द्वारा जारी सीट अलॉटमेंट लेटर
- रिलीविंग लेटर (यदि लागू हो)
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- PwBD सर्टिफिकेट
- एडमिशन फीस की पे स्लिप
- मेस फीस की पे स्लिप
- पासपोर्ट साइज फोटो
- AIIMS पटना की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया कैंडिडेट्स का Undertaking एवं Declaration.
- माताप-पिता और छात्रा का एफिडेविट
- आधार कार्ड की कॉपी

एडमिशन के लिए इन बात का रखें ध्यान
रिपोर्टिंग से पहले रखें इन बातों का ध्यान सभी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल और सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी साथ रखें. सभी प्रमाणपत्रों में नाम, DOB और अन्य डिटेल्स एक जैसे होने चाहिए. किसी भी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की कमी होने पर एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. रिपोर्टिंग से पहले AIIMS पटना और MCC की ओर से जारी अपडेट जरूरी देखें.
यह भी पढ़ें- पहली बार NEET परीक्षा देने वालों का दिखा जलवा, टॉप 138 में 93% फ्रेशर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










