ऑनलाइन गेम खेलकर करियर बनाएं, Pariksha Pe Charcha 2026 में PM ने दी सलाह 

Updated at : 06 Feb 2026 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2026

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा 2026 में पीएम नरेंद्र मोदी ने एआई, इंटरनेट और गेमिंग पर बात की. उन्होंने स्डूटेंस से कहा कि समय सिर्फ इसलिए नहीं बर्बाद करेंगे कि इंटरनेट सस्ता है.

विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha 2026: ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का कार्यक्रम शुरू हो चुका है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देशभर के छात्रों से संवाद किया और उन्हें एग्जाम स्ट्रेस और पढ़ने को लेकर टिप्स दिए. इसी के साथ गेमिंग और स्किल्स को लेकर भी बहुत कुछ बोला.

गेमिंग में करियर है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ इसलिए समय बर्बाद न करें क्योंकि भारत में इंटरनेट सस्ता है. मैंने सट्टेबाजी के खिलाफ कानून बनाया है. हम देश में ऐसा नहीं होने देंगे लेकिन गेमिंग एक स्किल है. इसमें स्पीड भी शामिल होती है इसलिए यह विकास के लिए अच्छा है लेकिन बेहतर क्वालिटी की गेमिंग चुनकर अपनी एक्सपर्टीज खोजने की कोशिश करनी चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी कि 6 फरवरी 2026 से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने स्टूडेंट्स को स्ट्रेस कम करने, अपना एग्जाम पैटर्न खुद चुनने और स्किल्स पर काम करने की सलाह दी. पीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत में सभी स्टूडेंट्स को गमछा भेंट करके स्वागत किया.

कहां देखें Pariksha Pe Charcha 2026 का कार्यक्रम?

  • दूरदर्शन के सभी प्रमुख चैनलों पर
  • प्रधानमंत्री के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर
  • और कई ऑनलाइन स्ट्रीमिंग माध्यमों पर लाइव देखा जा सकेगा

यह भी पढ़ें- बच्चों के साथ मोमेंट को PM ने बनाया खास, असम के ट्रेडिशनल गमछे से किया स्वागत

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola