ePaper

NTPC recruitment 2025 : एनटीपीसी ने मांगे एग्जीक्यूटिव के 80 पदों पर आवेदन

Updated at : 11 Mar 2025 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
NTPC recruitment 2025

NTPC recruitment 2025

सीए व सीएमए की योग्यता रखनेवाले युवाओं को नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन सरकारी नौकरी से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रही है. जानें विस्तार से...

विज्ञापन

NTPC recruitment 2025 : नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने एग्जीक्यूटिव के कुल 80 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. निर्धारित पात्रता को पूरा करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए 19 मार्च, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.  

पदों का विवरण

एग्जीक्यूटिव के कुल 80 पदों पर भर्ती की जायेगी. इनमें फाइनेंस सीए/सीएमए-इंटर के 50, फाइनेंस सीए/सीएमए-बी के 20 एवं फाइनेंस सीए/सीएमए-ए के 10 पद शामिल हैं.

आवश्यक योग्यता

मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से स्नातक करने के साथ सीए/सीएमए इंटरमीडिएट की योग्यता रखनेवाले एग्जीक्यूटिव फाइनेंस सीए/सीएमए-इंटर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. अन्य पदों के लिए निर्धारित योग्यता एवं कार्यानुभव का विवरण जानने के लिए अधिसूचना देखें.

इसे भी पढ़ें : BOI recruitment 2025 : बीओआई दे रहा अप्रेंटिस का मौका, 400 पदों पर करें आवेदन

आयु सीमा

एग्जीक्यूटिव फाइनेंस सीए/सीएमए-इंटर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष, एग्जीक्यूटिव फाइनेंस सीए/सीएमए-बी पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष और एग्जीक्यूटिव फाइनेंस सीए/सीएमए-ए पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय है.

वेतन

एग्जीक्यूटिव फाइनेंस सीए/सीएमए-इंटर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 71,000 रुपये प्रतिमाह, एग्जीक्यूटिव फाइनेंस सीए/सीएमए-बी पदों के लिए 90,000 रुपये प्रतिमाह और एग्जीक्यूटिव फाइनेंस सीए/सीएमए-ए पदों के लिए 1,25,000 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 19 मार्च, 2025.
आवेदन शुल्क : सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क है.
अन्य जानकारी के लिए देखें : https://careers.ntpc.co.in/recruitment/advertisements/05_25_eng_adv

विज्ञापन
Prachi Khare

लेखक के बारे में

By Prachi Khare

Sr. copy-writer. Working in print media since 15 years. like to write on education, healthcare, lifestyle, fashion and film with the ability of produce, proofread, analyze, edit content and develop quality material.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola