NEET UG Topper 2025: पटना की आशी ने रचा इतिहास, नीट में AIR 12, दिल्ली AIIMS में एडमिशन पक्का!
Published by : Ravi Mallick Updated At : 15 Jun 2025 3:39 PM
NEET UG Topper 2025
NEET UG Topper 2025: नीट यूजी 2025 का आयोजन 4 मई 2025 को देशभर के 5453 केंद्रों पर किया गया था. इसका रिजल्ट जारी हो गया है. नीट यूजी में पटना की रहने वाली आशी सिंह ने नीट यूजी 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 12 हासिल की है.
NEET UG Topper 2025: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली आशी सिंह ने टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है. आशी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बिहार का मान बढ़ाया है. आशी ने 99.9994598 परसेंटाइल प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और लगन से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. वर्तमान में दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही आशी का सपना दिल्ली के प्रतिष्ठित AIIMS से MBBS करने का है, और उनकी यह सफलता उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
NEET UG Topper 2025: कोटा में की कठिन तैयारी
आशी सिंह ने अपनी नीट की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा में दो साल बिताए. इस दौरान उन्होंने निजी कोचिंग संस्थान से पढ़ाई की और अनुशासित जीवनशैली अपनाई. खास बात यह है कि आशी ने पढ़ाई पर पूरी तरह फोकस करने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग तक नहीं किया.
NEET UG Result 2025 District Wise Toppers List Check Here
उनके परिवार ने भी उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया और कोटा में उनके साथ रहकर हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया. आशी की छोटी बहन की पढ़ाई के साथ-साथ उनके नीट की तैयारी को प्राथमिकता देने के लिए पूरा परिवार कोटा शिफ्ट हो गया था. इस बलिदान और समर्पण ने आशी की सफलता की नींव रखी.
मेहनत और स्मार्ट स्ट्रैटेजी का नतीजा
आशी की सफलता के पीछे उनकी कठिन मेहनत के साथ-साथ स्मार्ट स्ट्रैटेजी भी थी. उन्होंने रोजाना रिवीजन और सेल्फ-एनालिसिस पर विशेष ध्यान दिया. आशी ने बताया कि वह पढ़ाई के दौरान किसी भी संदेह को तुरंत अपने शिक्षकों या दोस्तों से हल करती थीं. इसके अलावा, वह अपने लिए कुछ समय निकालकर गाने सुनतीं और परिवार से बातचीत करती थीं, जिससे उनका मानसिक संतुलन बना रहता था.
आशी का मानना है कि लगातार प्रयास और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है. उनकी यह उपलब्धि उन लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो नीट जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. आशी सिंह की इस कामयाबी ने बिहार की बेटियों को एक नया संदेश दिया है कि सही दिशा में किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता.
ये भी पढ़ें: NEET UG में बिहार का दबदबा कायम, 80954 छात्र पास, बेतिया के मृणाल को रैंक 4
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










