ePaper

NEET MDS 2024: नीट एमडीएस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 18 मार्च को ही होगी परीक्षा

Updated at : 15 Mar 2024 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
NEET MDS 2024: नीट एमडीएस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 18 मार्च को ही होगी परीक्षा

Supreme-Court/ File Photo

NEET MDS 2024 उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार नीट एमडीएस की परीक्षा 18 मार्च को ही होगी. इस मामले को लेकर 14 मार्च को सुनवाई हुई थी जिसके बाद कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाने का एलान किया था.

विज्ञापन

NEET MDS 2024: सुप्रीम कोर्ट ने NEET MDS 2024 की परीक्षा को लेकर अपना फैसला सुना दिया है. उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार नीट एमडीएस की परीक्षा 18 मार्च को ही होगी. इस मामले को लेकर 14 मार्च को सुनवाई हुई थी जिसके बाद कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाने का एलान किया था. पोस्टपॉन मामले में सर्वोच्च न्यायालय की सुनवाई की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा ने किया. नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) आज परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा.

NEET MDS 2024: क्या है नीट एमडीएस परीक्षा

नीट एमडीएस एक पात्रता परीक्षा है जो रैंकिंग देती है. ये दंत चिकित्सक अधिनियम, 1948 के तहत विभिन्न एमडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा है. कुछ अभ्यर्थी यह कह रहे थे कि परीक्षा नजदीक होने के कारण सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पहले कर देनी चाहिए थी. NEET एस्पिरेट्स सोशल मीडिया अभियान चला रहे हैं और उच्च अधिकारियों से NEET MDS 2024 परीक्षा की तारीख को जुलाई में स्थानांतरित करने का आग्रह कर रहे हैं. उनमें से कई परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे.

NEET MDS 2024: लगभग 28000 छात्र देंगे परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान नेशनल डेंटल कमीशन (एनडीसी) ने कहा कि 18 मार्च को होने वाली परीक्षा में करीब 28000 छात्र शामिल होंगे.एनबीई ने इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2024 तक बढ़ा दी थी. जिन छात्रों की इंटर्नशिप की तारीखें 31 मार्च की पूर्व समय सीमा से आगे बढ़ा दी गई थी. 1 अप्रैल से 30 जून के बीच अपनी इंटर्नशिप पूरी करने वाले आवेदकों के लिए NEET MDS पंजीकरण विंडो फिर से खुल जाएगी.

NEET MDS 2024: आज जारी होगा एडमिट कार्ड

नीट एमडीएस परीक्षा के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज द्वारा NEET MDS 2024 का एडमिट कार्ड शुक्रवार को जारी किया जाएगा. जो उम्मीदवार एनईईटी एमडीएस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in. से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. नीट एमडीएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 11 मार्च को बंद किया गया था. इसकी परीक्षा 18 मार्च को होनी है.

Also Read: NEET MDS 2024: नीट एमडीएस पर आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला, 18 मार्च को होनी है परीक्षा

Also Read: NEET MDS 2024: नीट एमडीएस के लिए आज जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola