ePaper

MH CET FINAL MERIT LIST 2024 हुआ जारी, यहां से करें चेक

Updated at : 09 Aug 2024 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
MH CET FINAL MERIT LIST 2024 RELEASED

MH CET FINAL MERIT LIST 2024 RELEASED

MH CET FINAL MERIT LIST 2024 : स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र के द्वारा एमएचटी सीईटी 2024 के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है.उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल मेरिट लिस्ट को चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

MH CET FINAL MERIT LIST 2024: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र के द्वारा आज MH CET 2024 फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने 4 वर्षीय इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और इंटीग्रेटेड 5 वर्षीय मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी के पहले वर्ष के स्नातक तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है, वे सभी MH CET की आधिकारिक वेबसाइट fe2024.mahacet.org पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं.

यहां देखें फाइनल मेरिट लिस्ट के बाद का प्रोसेस

उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से सीएपी राउंड 1 के विकल्प फॉर्म का ऑनलाइन सबमिशन और कन्फर्मेशन 9 अगस्त से 11 अगस्त, 2024 तक कर सकते हैं. सीएपी राउंड 1 का फाइनल अलॉटमेंट 14 अगस्त, 2024 को जारी किया जाएगा. सीट अलॉटमेंट जारी होने के बाद, जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की गई है, वे 16 अगस्त से 18 अगस्त, 2024 तक सीएपी राउंड I के अलॉटमेंट के अनुसार अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके प्रस्तावित सीट को स्वीकार कर सकते हैं.आपको जो सीट आवंटित की गई है अगर उसे स्वीकार करते हैं तो पहले आपको फीस जमा करना होगा.आपको बता दें MH CET सीएपी 2024 महाराष्ट्र के कॉलेजों में इंजीनियरिंग और अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है, जिसमें MH CET परीक्षा में प्राप्त हुए स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेना पड़ता हैं.

lso Read: NEET PG 2024 Admit Card: नीट पीजी का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, यहां से करें डाउनलोड

MH CET FINAL MERIT LIST 2024: ऐसे चेक करें मेरिट लिस्ट

•आधिकारिक वेबसाइट यानी fe2024.mahacet.org को ओपन करें.

•एक और वेबसाइट उपलब्ध है आप इसको भी ओपन कर सकते हैं mahacet.org.

•होमपेज पर फाइनल मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करें.

•ओपन हुए नए पेज पर अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.

•डिटेल दर्ज करें और सबमिट का बटन दबा दें.

•मेरिट लिस्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.

•मेरिट लिस्ट चेक करें, डाउनलोड करें और जरूरत होने पर आगे के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

•अधिक अपडेट्स और जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें.

Also Read: UPTAC 2024 Counselling Dates Revised यहां से चेक करें नया शेड्यूल

Must Watch: बांग्लादेश में सियासी संकट, देखें वीडियो
विज्ञापन
Pranav Aditya

लेखक के बारे में

By Pranav Aditya

Pranav Aditya is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola