LNMU की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

LNMU (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)
LNMU UG 2nd Merit List 2026: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने UG कोर्स के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. BA, BCom के अलग-अलग कोर्स में एडमिशन मिलेगा. अगर आप भी एडमिशन लेना चाहते हैं तो जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट देखें.
LNMU UG 2nd Merit List 2026: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) ने नए सत्र 2026-30 के लिए चार साल के अंडर ग्रेजुएट कोर्स (UG) में एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. BA, BSc और BCom में एडमिशन के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट अब अपनी सेकेंड मेरिट लिस्ट ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं. अगर आपका भी नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल है तो समय रहते एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर लें.
LNMU Important Documents: एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
एडमिशन के समय अभ्यर्थियों को सभी मूल डॉक्यूमेंट्स के साथ उनकी स्व-सत्यापित (Self-Attested) फोटोकॉपी के दो सेट जमा करने होंगे.
जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट
- 12वीं की मार्कशीट
- प्रोविजनल सर्टिफिकेट
- कैरेक्टर सर्टिफिकेट
- स्कूल/कॉलेज लीविंग सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- इंटर का ओरिजिनल एडमिट कार्ड
- कम से कम दो पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- OBC (Non-Creamy Layer) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

LNMU UG 2nd Merit List: इन कोर्सों के लिए जारी हुई दूसरी मेरिट लिस्ट
LNMU ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के तहत निम्नलिखित कोर्सों के लिए सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी की है.
- Bachelor of Arts (BA)
- Bachelor of Science (BSc)
- Bachelor of Commerce (BCom)
LNMU में एडमिशन के लिए योग्यता
आर्ट्स और साइंस में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स का बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (IA/I.Sc./I.Com.) पास होना जरूरी है. कॉमर्स (UG Commerce) में एडमिशन के लिए इंटरमीडिएट साइंस स्ट्रीम (ISc या +2 Science) से पास होना जरूरी है.
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 25 मई 2026
- आवेदन की लास्ट डेट: 9 जून 2026
- दूसरी मेरिट लिस्ट जारी: 18 जुलाई 2026
ऐसे डाउनलोड करें LNMU UG 2nd Merit List 2026
- LNMU की ऑफिशियल वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर Admission या Online Portal (UG) सेक्शन खोलें.
- UG 2nd Merit List 2026-30 लिंक पर क्लिक करें.
- या lnmuadm.samarth.edu.in पोर्टल पर जाएं.
- अपना Application Number और Date of Birth (DOB) दर्ज करके लॉगिन करें.
- स्क्रीन पर आपकी मेरिट लिस्ट, अलॉटेड कॉलेज और रैंक दिखाई देगी.
- भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.
यह भी पढ़ें- सहरसा के आदित्य कुमार, NEET में पाई सफलता, सच हुआ MBBS का सपना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










