SSB में हेड कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका, जल्द करें अप्लाई

हेड कांस्टेबल की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
SSB Head Constable Recruitment 2026: एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती की लास्ट डेट 20 अप्रैल 2026 तक ही है. इस भर्ती में कुल 233 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जो देश की सेवा के साथ-साथ एक सेफ करियर चाहते हैं.
SSB Head Constable Recruitment 2026: अगर आप सरकरी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासकर पैरामिलिट्री फोर्स में जाना चाहते हैं, तो SSB हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है. आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक है. कैंडिडेट्स SSB की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 अप्रैल 2026 तक ही है.
SSB Head Constable Recruitment 2026: कुल कितने पद है?
इस बार एसएसबी ने हेड कांस्टेबल के कुल 233 पदों पर भर्ती निकाली है. इसे अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है:
- हेड कांस्टेबल (Communication): 197 पद
- हेड कांस्टेबल (Electrician): 29 पद
- हेड कांस्टेबल (Veterinary): 5 पद
- हेड कांस्टेबल (Steward): 2 पद
SSB Head Constable Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
- सबसे पहले SSB की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं.
- SSB Head Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं.
- अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- फिर फीस जमा करें.
- लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें.
आयु सीमा और सैलरी डिटेल्स
हेड कांस्टेबल पोस्ट के भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 27 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. इस भर्ती में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 4 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 4 की सैलरी लगभग 25,500 से 81,100 रुपये प्रति महीने होगी. इसके अलावा राशन मनी और फ्री मेडिकल जैसी फैसिलिटी अलग से मिलती है.
SSB Head Constable Recruitment 2026 Details Check Here
सिलेक्शन प्रोसेस
- PET/PST (फिजिकल टेस्ट) एग्जाम पास करना पड़ता है.
- फिजिकल टेस्ट में सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को रिटन एग्जाम क्वालिफाई करना होगा.
- स्किल टेस्ट: अगर आप Electrician या Steward जैसे ट्रेड के लिए हैं, तो आपका स्किल टेस्ट लिया जाएगा.
- लास्ट में शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स का मेडिकल टेस्ट होता है.
यह भी पढ़ें: जेल वार्डर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास यहां से करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




