JPSC-JSSC: झारखंड में 3 महीने के अंदर 28000 से ज्यादा पदों पर बहाली, यहां देखें डिटेल्स

Updated:
विज्ञापन
JPSC-JSSC Vacancies in Jharkhand

JPSC-JSSC Vacancies in Jharkhand

झारखंड में जल्द होगी 28000 से ज्यादा पदों पर बहाली साथ ही सभी लंबित परीक्षाओं के रिजल्ट भी जल्द किए जाएंगे जारी.

विज्ञापन

JPSC-JSSC: झारखंड में नई सरकार का गठन हो चुका है और शपथ लेते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को रोजगार देने का ऐलान कर दिया है. हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वे 1 जनवरी से पहले 2025 में होने वाली भर्तियों का एग्जाम कैलेंडर जारी करेंगे और साथ ही जितनी भी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम बाकी हैं उन्हें जल्द से जल्द रिलीज करेंगे. इन भर्तियों में सबसे प्रमुख भर्तियां जेपीएससी और जेएसएससी की हैं.

इन परीक्षा के परिणामों का उम्मीदवारों को इंतजार

झारखंड में सबसे मुख्य परीक्षाओं में से सहायक आचार्यों के 26,001 पद, JSSC CGL के 2025 पद, JPSC के 342 पद, झारखंड पुलिस के 4919 पदों पर परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और इनके परिणाम का अभ्यर्थियों को लंबे समय का इंतजार है. सीएम हेमंत सोरेन के स्टेटमेंट के अनुसार जल्द ही छात्रों का इंतजार खत्म हो सकता है.

घोषणा पत्र में था ये ऐलान

झारखंड में जिस पार्टी की सरकार हैं यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में ये लिखा था कि शिक्षक, उत्पाद सिफी, सिपाही समेत अन्य भर्तियों को सरकार बनने पर जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा. नई परीक्षाओं के भर्ती के लिए एग्जाम कैलेंडर भी 2025 से पहले जारी कर दिया जाएगा.

ऐसी नौकरी से जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Bihar Success Story: बिहार की बेटी ने किया कमाल, गूगल ने दिया 60 लाख का पैकेज

Also Read: Bihar Sarkari Naukri: बिहार में 10वीं और 12वीं पास लोगों के लिए बंपर बहाली, जल्द करें आवेदन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola