ePaper

Sarkari Naukri 2025: JSSC 3181 पदों पर भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन

Updated at : 28 Aug 2025 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2025 Jharkhand ANM Recruitment

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (Sarkari Naukri 2025 Jharkhand ANM Recruitment)

Jharkhand ANM Recruitment: झारखंड में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2025) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. ANM भर्ती 2025 में 3181 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. इच्छुक उम्मीदवार अब नए शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह मौका न जाने दें और समय पर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2025: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) ने ANM भर्ती 2025 (Jharkhand ANM Recruitment) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. पहले यह अंतिम तिथि 10 सितंबर तय की गई थी लेकिन उम्मीदवारों की सुविधा को देखते हुए आयोग ने 5 दिन का अतिरिक्त समय दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 3181 पदों पर नियुक्तियां होंगी, जिनमें 3020 नियमित और 161 बैकलॉग वैकेंसी शामिल हैं.

Jharkhand ANM Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया

ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2025 से शुरू हुई है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस भर्ती में केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- CAT की तैयारी कैसे करें? वर्किंग प्रोफेशनल्स यहां देखें Steps

Sarkari Naukri 2025: आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य, EBC, BC-1 और BC-2 श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 है.
  • SC/ST श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 50 तय किया गया है.
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

Jharkhand ANM Recruitment 2025: योग्य (Eligibility)

  • कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए.
  • 18 महीने का ANM प्रशिक्षण पूरा होना जरूरी है.
  • उम्मीदवार का नाम झारखंड स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड होना चाहिए.
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी).

Jharkhand ANM Recruitment 2025: सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी

सेलेक्शन रिटेन एग्जाम के आधार पर होगा, जिसे OMR शीट या कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा. परीक्षा में कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और हर प्रश्न एक अंक का होगा. चयनित उम्मीदवारों को 5,200 से 20,200 प्रति माह सैलरी मिलेगी, जो ग्रेड पे लेवल-4 के तहत होगी.

अब इस दिन तक आवेदन (Application Correction)

पहले आवेदन फॉर्म में सुधार करने की तिथि 11 से 12 सितंबर थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 16 से 17 सितंबर 2025 कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Thanks और Thank You में क्या अंतर है? जान लेंगे तो बोलने से पहले 100 बार सोचेंगे!

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola