10वीं पास हों तो भी चलेगा! इस शहर की मेट्रो में वैकेंसी, ऐसे करें Apply
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Dec 2025 8:32 AM
मेट्रो वैकेंसी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
Kolkata Metro Vacancy 2026: अगर आप मेट्रो की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. इस शहर में मेट्रो में शानदार भर्ती निकली है. इस Vacancy के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी. अप्लाई करने से पहले यहां सभी डिटेल देखें.
Kolkata Metro Vacancy 2026: अगर आप भी मेट्रो की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. कोलकाता मेट्रो रेलवे ने 128 अप्रेंटिस के पोस्ट पर वेकेंसी निकाली है, जिसके लिए 10वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी इस वेकैंसी के लिए अपलाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले योग्यता, लास्ट डेट और अन्य डिटेल्स देखते हैं.
Kolkata Metro Vacancy: कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
कोलकाता मेट्रो की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 22 जनवरी 2026 तक चलेगी. मेट्रो में काम करने का सपना देखने वालों के लिए ये बढ़िया मौका है.
Kolkata Metro Vacancy: किन- किन पोस्ट पर निकली वेकैंसी?
- कुल पद – 128
- फिटर – 82
- इलेक्ट्रीशियन- 28
- इंजीनियर- 9
- वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) – 9
Kolkata Metro Vacancy: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही चयनित ट्रेड से संबंधित आईटीआई प्रमाणपत्र भी आवश्यक है.
Kolkata Metro Vacancy: आयु सीमा
आयु सीमा की गणना 22 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी जिसमें न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तय की गई है.
Kolkata Metro Vacancy: कैसे होगा सेलेक्शन?
चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी. प्रत्येक ट्रेड और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. यदि दो उम्मीदवारों के बराबर नंबर आते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिटनेस टेस्ट जरूरी है.
Kolkata Metro Vacancy: आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों से 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है.
How To Aply Kolkata Metro Railway: कैसे अप्लाई करें?
- सबसे पहले कोलकाता मेट्रो रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- अब रजिस्ट्रेशन करें.
- फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
- सभी डॉक्यूमेंट्स, सिग्नेचर आदि अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










