झारखंड में कक्षपाल की बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 60000 से ज्यादा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Sep 2025 3:01 PM
JSSC Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)
JSSC Recruitment 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. इस बार कक्षपाल के कुल 1733 पदों पर भर्ती निकली है. इनमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1634 और महिला उम्मीदवारों के लिए 64 सीटें निर्धारित की गई हैं. अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है.
JSSC Recruitment 2025: झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखण्ड कक्षपाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के माध्यम से राज्य के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कक्षपाल के कुल 1733 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. यह भर्ती विशेष रूप से 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 दिसंबर 2025 तय की गई है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
JSSC Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Jharkhand Kakshpal Recruitment 2025 का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
- अब ‘Apply Online’ विकल्प चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन करें.
- मांगी गई जानकारी सही-सही भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
सेलेक्शन और सैलरी डिटेल्स
इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 पे स्केल के तहत 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक की सैलरी मिलेगी.
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होना जरूरी है. उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष तय की गई है. वहीं सरकारी नियमों के तहत आरक्षित वर्ग को छूट भी दी जाएगी. चूंकि यह भर्ती शारीरिक रूप से सक्रिय पद के लिए है, इसलिए उम्मीदवारों को कुछ शारीरिक योग्यताओं पर खरा उतरना होगा. इसकी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट में देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार में SI भर्ती के लिए करें आवेदन, जानें कैसे भरें फॉर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










