कॉलेज स्टूडेंट के लिए DRDO में पेड इंटर्नशिप का मौका, मेरिट और इटरव्यू से सेलेक्शन
Published by : Smita Dey Updated At : 09 Jun 2026 11:56 AM
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)
DRDO RCI Internship: डीआरडीओ ने बीटेक, एमटेक और एमएससी के फाइनल ईयर छात्रों के लिए 160 पेड इंटर्नशिप सीटों पर नोटिफिकेशन जारी किया है. इस पेड इंटर्नशिप में हर महीने 5000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा.
DRDO RCI Internship: अगर आप इंजीनियरिंग या साइंस के स्टूडेंट हैं और देश की सबसे प्रतिष्ठित संस्था DRDO के साथ काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. हैदराबाद स्थित डीआरडीओ की प्रमुख लैब ‘रिसर्च सेंटर इमारत’ (RCI) ने फाइनल ईयर के अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.
इस इंटर्नशिप के जरिए कुल 160 छात्रों को मिसाइल डिफेंस टेक्नोलॉजी और एडवांस एवियोनिक्स जैसी मॉडर्न टेक्नॉलजी पर काम करने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं कि इस इंटर्नशिप के लिए कौन-कौन अप्लाई कर सकता है और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है.
DRDO RCI Internship 2026: जरूरी डिटेल्स
| विवरण | पूरी जानकारी |
| संस्था का नाम | रिसर्च सेंटर इमारत (RCI), DRDO |
| कुल वैकेंसी | 160 पद |
| स्टाइपेंड (सैलरी) | 5,000 रुपये प्रति महीना |
| उम्र सीमा | 28 साल से कम |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 20 जून 2026 |
| अप्लाई करने का तरीका | ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट/कुरियर) |
DRDO RCI Internship 2026 Details Check Here
किन-किन ब्रांच के छात्र कर सकते हैं अप्लाई?
इस इंटर्नशिप को दो मुख्य केटेगरी में बांटा गया है:
- अंडरग्रेजुएट (BTech): अगर आप बीटेक के 7वें या 8वें सेमेस्टर (फाइनल ईयर) में हैं, तो आप अप्लाई कर सकते हैं. इसमें कंप्यूटर साइंस (CSE), एआई-एमएल, साइबर सिक्योरिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स (ECE), मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल और एयरोनॉटिकल जैसी ब्रांच शामिल हैं.
- पोस्टग्रेजुएट (MTech/MSc): अगर आप एमटेक या एमएससी के दूसरे साल में हैं, तो फिजिक्स , केमिस्ट्री, वीएलएसआई (VLSI), रोबोटिक्स, थर्मल और मेकाट्रॉनिक्स जैसी कई स्पेशलाइज्ड ब्रांच के छात्र इसके लिए योग्य हैं.
योग्यता क्या हैं?
- कैंडिडेट्स का भारतीय नागरिक होना जरूरी है.
- छात्र किसी मान्यता प्राप्त (AICTE/UGC अप्रूव्ड) कॉलेज से पढ़ाई कर रहा हो.
- आपके एकेडमिक्स में कम से कम 75% मार्क्स या उसके बराबर का सीजीपीए (CGPA) होना अनिवार्य है.
- यह मौका केवल उन मेधावी छात्रों के लिए है जिन्हें उनके कॉलेज के प्रिंसिपल या एचओडी (HOD) द्वारा रेकमेंड किया जाएगा.
स्टाइपेंड और इंटर्नशिप की अवधि
यह इंटर्नशिप (DRDO RCI Internship) कम से कम 6 महीने की होगी. इन इंटर्नशिप में चुने गए सभी छात्रों को हर महीने 5000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा.
सिलेक्शन प्रोसेस
- इसमें सिलेक्शन के लिए आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ती है.
- सबसे पहले आपके एप्लीकेशन फॉर्म, मार्क्स और कॉलेज के रेफरल लेटर की जांच की जाएगी.
- इसके बाद मेरिट (CGPA) या ऑनलाइन इंटरव्यू/इंटरैक्शन के आधार पर छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
- अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. सफल छात्रों को ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी. यह इंटर्नशिप पूरी तरह ऑफलाइन मोड में हैदराबाद में होगी.
ऑफलाइन अप्लाई कैसे करें?
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन पीडीएफ से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करके पूरा भरें.
- अपने कॉलेज के प्रिंसिपल या एचओडी से कॉलेज के लेटरहेड पर एक रिक्वेस्ट/रेफरल लेटर बनवाएं.
- फॉर्म के साथ मांगे गए अपनी सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को अटैच करें.
- लास्ट में इसे स्पीड पोस्ट या कुरियर के जरिए इस पते पर भेजें: Director, Research Centre Imarat (RCI), Defence R&D Organization, Vignyana Kancha, Hyderabad – 500069.
यह भी पढ़ें: राज्य सरकार की नौकरी चाहिए? देखें ये टॉप 5 बेहतरीन ऑप्शंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










