BSNL में JTO के पदों पर आज से भर्ती शुरू, सैलरी होगी 40000 से ज्यादा

Published by : Smita Dey Updated At : 04 Jun 2026 9:09 AM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

BSNL JTO Recruitment 2026: BSNL ने इंजीनियरिंग छात्रों के लिए JTO (टेलीकॉम) के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू हो गई है. कैंडिडेट्स BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

BSNL JTO Recruitment 2026: अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र हैं और टेलीकॉम सेक्टर में एक बेहतरीन सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO-Telecom) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के पोस्ट पर कुल 100 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. 

जरूरी डेट्स 

  • आवेदन शुरू होने की डेट: 4 जून 2026
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 3 जुलाई 2026
  • फॉर्म में सुधार: 4 जुलाई से 11 जुलाई 2026
  • परीक्षा की संभावित तारीख (CBT Exam): अगस्त 2026

BSNL JTO Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स 

विवरण (Category / Detail)पदों की संख्या (No. of Posts)
पद का नाम (Post Name)JTO (Junior Telecom Officer)
सामान्य वर्ग (General – UR)61
ईडब्ल्यूएस (EWS)11
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)10
अनुसूचित जाति (SC)12
अनुसूचित जनजाति (ST)06
कुल पद 100

BSNL JTO Recruitment 2026 Notification Check Here

ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? 

  • सबसे पहले BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर जाकर ‘CEN for JTO 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए नया रजिस्ट्रेशन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद फॉर्म में अपनी सभी पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स भरें. 
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट्स स्कैन करके अपलोड करें. 
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें. 
  • भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें. 

आवेदन फीस 

फॉर्म सबमिट करने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करनी होगी:

  • General / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए: 2000 रुपये 
  • SC / ST / Divyang (PwBD) उम्मीदवारों के लिए: 1000 रुपये 

सैलरी स्ट्रक्चर और अन्य फायदे 

BSNL में जेटीओ के पद सिलेक्टेड कैंडिडेट्स  को पे स्केल (E-1 ग्रेड) के तहत 16,400 से 40,500 रुपये प्रति महीने मिलेंगे. इसके अलावा इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधाएं और अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल है. 

यह भी पढ़ें: UP में ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola