BOB LBO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 2500 पदों पर भर्ती, आवेदन करने के लिए देखें डिटेल्स
Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Jul 2025 3:17 PM
BOB LBO Recruitment 2025
BOB LBO Recruitment 2025: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से लोकल बैंक ऑफिसर्स (LBO) के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू गई है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2500 पदों पर भर्तियां होंगी. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
BOB LBO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर्स (LBO) के पदों पर विभिन्न राज्यों के लिए भर्ती निकाली है. ये भर्ती 2500 पदों के लिए निकाली गई है. इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. इच्छुक आवेदक अप्लाई करने के लिए bankofbaroda.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता व अन्य डिटेल्स अच्छे से देख लें.
नोट कर लें आखिरी तारीख (BOB LBO Recruitment 2025 Last Date)
बीओबी की इस भर्ती के लिए आज से यानी कि 4 जुलाई 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2025 है. परीक्षा शुल्क का भुगतान 24 जुलाई 2025 तक करें. परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि कुछ समय बाद जारी की जाएगी.
BOB LBO Recruitment 2025 Educational Qualification: कौन कर सकता है अप्लाई?
BOB की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट, इंजीनियरिंग या मेडिकल जैसी व्यावसायिक योग्यताएं वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकते हैं. वहीं उम्मीदवार के पास किसी भी कमर्शियल या लोकल ग्रामीण बैंक में बतौर अधिकारी काम करने का 1 साल का अनुभव होना चाहिए.
लोकल बैंक ऑफिसर्स के पदों पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 01 जुलाई 2025 तक 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.
ऐसे होगा उम्मीदवार का चयन (BOB LBO Recruitment 2025 Selection Process)
बीओबी की इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को 4 चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसमें ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल है. फाइनल रिजल्ट सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी होगा.
आवेदन शुल्क (BOB LBO Recruitment 2025 Application Fees)
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी वाले कैंडिडेट्स को 850 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और पीएच कैटेगरी वाले कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है. आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: JPSC में फैक्ट्री इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर भर्ती, तुरंत कर लें आवेदन
ऐसे करें आवेदन (Bank Of Baroda LBO Recruitment 2025 Steps To Apply)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं.
- यहां होमपेज पर BOB LBO Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन करने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें.
- अब सभी जरूरी दस्तावेज के साथ फॉर्म भरें.
- फीस का भुगतान करें.
- सबसे अंत में फॉर्म जमा करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
BOB LBO Recruitment 2025 Direct Link: यहां डायरेक्ट करें आवेदन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










