Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार स्वास्थ्य समिति में 1075 पदों पर भर्तियां, 12वीं पास करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Aug 2025 7:40 AM
Bihar Sarkari Naukri 2025: लैब टेक्नीशियन की सांकेतिक तस्वीर
Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. 12वीं पास के लिए बिहार स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य समिति (Bihar SHS) की तरफ से वैकेंसी निकली है. इस वैकेंसी के माध्यम से लैब टेक्नीशियन के कुल 1075 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाना होगा.
Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. बिहार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्वास्थ्य समिति (Bihar SHS) ने बड़ी वैकेंसी का ऐलान किया है. इस भर्ती के तहत लैब टेक्नीशियन के 1075 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. खास बात यह है कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास रखी गई है. ऐसे में बड़ी संख्या में युवा इस अवसर (Bihar Sarkari Naukri) का लाभ उठा सकते हैं.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सिंतबर 2025 से शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 सितंबर 2025 तक का समय मिलेगा. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई करना होगा.
Bihar Sarkari Naukri 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें.
- Bihar SHS Lab Technician Recruitment 2025 लिंक को ढूंढकर उस पर क्लिक करें.
- अब “Apply Online” पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
- सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और फोटो अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड से जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
Bihar SHS Lab Technician Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही उम्मीदवार के पास लैब टेक्नीशियन से संबंधित कोर्स या अनुभव होना एक अतिरिक्त लाभ दे सकता है. उम्मीदवार की उम्र सीमा भी विभाग द्वारा तय नियमों के अनुसार होगी और आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी.
सीनियर लैब टेक्नीशियन के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को हर महीने एकमुश्त मानदेय 24000 रुपये मिलेंगे. वहीं, लैब टेक्नीशियन के पद पर हर महीने 15000 की सैलरी मिलेगी. ऑफिशियल नोटिफिकेशन में वैकेंसी की पूरी डिटेल्स देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 10वीं पास के लिए शानदार मौका, BSF की 3000 से अधिक भर्ती वाली Notification देखें, आज ही करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










