झारखंड पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 31 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

स्कॉलरशिप की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Post Matric Scholarship 2026: झारखंड पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गई है. एसटी, एससी और पिछड़ा वर्ग के स्टूडेंट्स ई-कल्याण पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Post Matric Scholarship 2026: झारखंड में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर है. राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. अब अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ा वर्ग के स्टूडेंट्स 31 दिसंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. पहले अप्लाई करने की लास्ट डेट 27 नवंबर तय की गई थी.

विज्ञापन

इस संबंध में आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय की ओर से सूचना जारी की गई है. आवेदन की प्रक्रिया ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से पूरी करनी होगी. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने अब तक अप्लाई नहीं किया है, उन्हें एक और मौका मिल गया है.

ई-कल्याण पोर्टल से करना होगा आवेदन

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेने के लिए पात्र स्टूडेंट्स को ई-कल्याण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन झारखंड राज्य पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना नियमावली, 2022 के प्रावधानों के तहत स्वीकार किए जाएंगे.


झारखंड स्कॉलरशिप
झारखंड स्कॉलरशिप

इस योजना के तहत एसटी, एससी और पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाती है. आवेदन की लास्ट डेट बढ़ने से उन स्टूडेंट्स को राहत मिलेगी, जो किसी कारण से पहले निर्धारित समय-सीमा में फॉर्म नहीं भर पाए थे.

आवेदन के सत्यापन की समय-सीमा भी बढ़ी

ई-कल्याण पोर्टल पर विद्यार्थियों की ओर से जमा किए गए आवेदनों का सत्यापन जिला नोडल पदाधिकारी (DNO) द्वारा किया जाएगा. इसके लिए भी समय-सीमा बढ़ाई गई है. हालांकि, जारी सूचना में सत्यापन की अलग लास्ट डेट का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है.

31 दिसंबर तक करें आवेदन

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स को 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन जमा कर दें. इससे आखिरी समय में पोर्टल पर तकनीकी परेशानी या अन्य दिक्कतों से बचा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: बिजनौर की स्नेहा अग्रवाल बनीं कमर्शियल पायलट, अमेरिका में पास किया FAA टेस्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola