IIT से BTech, BPSC में रैंक 6 के बाद UPSC में AIR 16, IAS मोनिका श्रीवास्तव ने चुना जीवनसाथी
IAS मोनिका श्रीवास्तव की सगाई की तस्वीर
IAS Monika Srivastava: बिहार की IAS अधिकारी मोनिका श्रीवास्तव ने अपने जीवनसाथी को चुन लिया है. UPSC 2025 में 16वीं रैंक हासिल करने वाली मोनिका IIT गुवाहाटी की छात्रा रही हैं.
IAS Monika Srivastava: यूपीएससी में शानदार रैंक हासिल करने वाली बिहार की मोनिका श्रीवास्तव अब अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं. पढ़ाई और प्रशासनिक सेवा में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने जीवनसाथी भी चुन लिया है. मोनिका ने इंस्टाग्राम पर अपने होने वाले हमसफर के साथ तस्वीरें साझा की हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने 'My Chosen One, Engaged' लिखा है. उनकी पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. मोनिका की कहानी केवल यूपीएससी की सफलता तक सीमित नहीं है. आईआईटी से इंजीनियरिंग, निजी कंपनियों में काम, बीपीएससी में सफलता और फिर यूपीएससी में दो बार चयन ने उनके सफर को खास बना दिया है.
औरंगाबाद से शुरू हुआ मोनिका का सफर
बिहार के औरंगाबाद जिले के सत्येंद्र नगर से निकलकर देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 16वीं रैंक तक पहुंचने वाली मोनिका श्रीवास्तव का शुरुआती जीवन इसी शहर में बीता. उनके पिता ई. बी. के. श्रीवास्तव जिला परिषद में सहायक अभियंता हैं. मां भारती श्रीवास्तव ने भी उनकी पढ़ाई और करियर में पूरा साथ दिया. मोनिका ने सरस्वती शिशु मंदिर और डीएवी पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा हासिल की. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की राह चुनी और आईआईटी प्रवेश परीक्षा में बिहार में टॉप किया.
इंजीनियरिंग के बाद बड़ी कंपनियों में किया काम
मोनिका ने आईआईटी गुवाहाटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. डिग्री मिलने के बाद उन्होंने ग्लोबल कंपनियों में काम किया. एक अच्छे करियर के बावजूद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया. इसके लिए उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की. इंजीनियरिंग और कॉर्पोरेट सेक्टर का अनुभव लेने के बाद प्रशासनिक सेवा की ओर उनका रुख करना उनके करियर का बड़ा बदलाव रहा.
ये भी पढ़ें: Success Story: बुखार में दी थी परीक्षा, रैंक 5 लाकर श्रेया बनीं जज, चाचा से मिली प्रेरणा
BPSC में छठी रैंक के साथ मिली पहली बड़ी कामयाबी
सिविल सेवा की तैयारी के दौरान मोनिका ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भी अपनी प्रतिभा दिखाई. साल 2022 की BPSC परीक्षा में उन्होंने छठी रैंक हासिल की. इस सफलता के बाद उनके सामने प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने का रास्ता खुल गया. हालांकि, उन्होंने अपनी तैयारी को यहीं नहीं रोका. उनका अगला लक्ष्य यूपीएससी था और इसके लिए उन्होंने लगातार प्रयास जारी रखा.
455वीं रैंक से 16वें स्थान तक पहुंचीं मोनिका
यूपीएससी में मोनिका की पहली सफलता 455वीं रैंक के रूप में सामने आई. इस रैंक के आधार पर उन्हें भारतीय रेलवे सेवा (IRTS) में जगह मिली. लेकिन वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने एक बार फिर सिविल सेवा परीक्षा दी. इस बार उनकी रैंक में बड़ा सुधार हुआ और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में उन्होंने 16वां स्थान हासिल किया. इस उपलब्धि के साथ उनका आईएएस बनने का सपना पूरा होने की ओर बढ़ गया.
ये भी पढ़ें: Success Story: धारणवास की रवीना बनीं SDM, गांव वाले देते थे शादी के ताने, चटनी-रोटी खाकर की पढ़ाई
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए