JAC Results 2023 Date: झारखंड 10वीं व 12वीं बोर्ड के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होंगे परीक्षा परिणाम

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Board Class 10th 12th Result 2023 Date|झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के परिणाम पर बड़ा अपडेट आया है. झारखंड के 8 लाख विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है.

विज्ञापन

Jharkhand Board Class 10th 12th Result 2023 Date: झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के परिणाम पर बड़ा अपडेट आया है. झारखंड के 8 लाख विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है. मैट्रिक में 4 लाख 33 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में साढ़े तीन लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे. इन सभी को अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है. मैट्रिक, इंटर ही नहीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भी रिजल्ट का इंतजार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

साढ़े पांच लाख विद्यार्थियों ने दी थी 8वीं बोर्ड की परीक्षा

बता दें कि 8वीं की बोर्ड की परीक्षा में साढ़े 5 लाख विद्यार्थी बैठे थे. 9वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 4 लाख के करीब थी. इसी तरह 11वीं बोर्ड में भी करीब 4 लाख विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी थी. ऐसे में जैक बोर्ड से परीक्षा देने वाले ये सभी परीक्षार्थी जानना चाहते हैं कि उनका रिजल्ट कब जारी होगा. हालांकि, झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से रिजल्ट की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गयी है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने घोषित हो जायेगा.

Also Read: JAC Board Class 11th Result: झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं में पास होने के लिए चाहिये इतने मार्क्स, देखें यहां
मई के अंत तक आ सकता है मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट

सूत्र बता रहे हैं कि जैक की ओर से मैट्रिक का रिजल्ट इसी महीने जारी कर दिया जायेगा. उम्मीद की जा रही है कि 20 से 31 मई के बीच मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट आ जायेगा. बता दें कि झारखंड में मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट एक साथ जारी किये जाते हैं. जिस दिन मैट्रिक का परीक्षा परिणाम जारी होता है, उसी दिन इंटर साइंस का भी रिजल्ट आ जाता है. कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट जैक अलग से जारी करता है.

8वीं, 9वीं और 11वीं बोर्ड का रिजल्ट जून में संभव

झारखंड में 8वीं, 9वीं और 11वीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम मैट्रिक और इंटर की परीक्षा परिणाम के बाद जारी किये जायेंगे. मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट चूंकि मई के अंत तक जारी होंगे. इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 8वीं, 9वीं और 11वीं बोर्ड के रिजल्ट जून में आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि 15 जून 2023 तक 8वीं, 9वीं और 11वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अपना रिजल्ट मिल जाने की उम्मीद है. हालांकि, झारखंड में बोर्ड परीक्षा का आयोजन करने वाले झारखंड अधिविद्य परिषद ने कोई आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की है.

Also Read: JAC Board Result 2023: कॉपी देख परीक्षक हैरान, किसी ने लिखा, गोरी तोरी चुनरी… तो किसी ने कर दिया ये कांड
14 मार्च से 5 अप्रैल के बीच हुई थी परीक्षा

उल्लेखनीय है कि झारखंड बोर्ड ने 14 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक 1256 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया था. इसमें 8 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे.

वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

झारखंड में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें सिर्फ अपने रोल नंबर की ही जरूरत होगी. बच्चे कहीं से भी अपना रिजल्ट देख पायेंगे.

Also Read: JAC Board Result 2023 : इस दिन जारी होगा मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट, यहां देखें Direct Link
ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

  • अब झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

  • अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट का बटन दबा दें.

  • जैसे ही रोल नंबर सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जायेगा.

  • विद्यार्थी चाहें, तो अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola