JEE Main 2027: आवेदन के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, 13.29 लाख रजिस्ट्रेशन, मगर 11.19 लाख कैंडिडेट्स की फीस पेंडिंग, जल्दी करें

Updated:
विज्ञापन

फाॅर्म भरते हुए कैंडिडेट्स की AI जनरेटेड फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

JEE Main 2027 Registration: JEE Main 2027 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है, जाे मात्र 2 दिनों में समाप्त हाेने वाली है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, अब तक 13,29,670 रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किए जा चुके हैं.

विज्ञापन

JEE Main 2027 Registration: अभी तक के कुल रजिस्ट्रेशन में से 11,19,062 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के साथ जरूरी फीस भी जमा कर दी है. जो स्टूडेंट्स अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए अब मात्र 2 दिन बचे हैं.

विज्ञापन

JEE Main 2027: 22 नवंबर 2026 तक का समय है

NTA की ओर से X पर जारी जानकारी के अनुसार, JEE Main 2027 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 22 नवंबर 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को इस डेट तक अपना आवेदन फॉर्म जमा करने के साथ जरूरी फीस का भुगतान भी करना होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, कि वे लास्ट डेट का इंतजार किए बिना अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें.

JEE Main 2027 Registration Last Date: लेट फीस के साथ कर पाएंगे आवेदन

22 नवंबर 2026 के बाद कैंडिडेट्स को लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन करने का मौका मिलेगा. लेट फीस के साथ आवेदन की सुविधा 26 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी. आवेदन करते समय भरी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करें और फीस जमा होने के बाद कन्फर्मेशन जरूर देख लें. केवल फॉर्म जमा करना ही पर्याप्त नहीं है, रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए जरूरी फीस का भुगतान करना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: CLAT 2027 का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JEE Main 2027 Registration Official Website: कहां से करें आवेदन

JEE Main 2027 सेशन 1 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए NTA की वेबसाइट www.nta.ac.in भी चेक कर सकते हैं.

JEE Main 2027 Exam Date: कब होगी परीक्षा?

JEE Main 2027 सेशन 1 की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी CBT मोड में होगी. पेपर 1 बीई और बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए है, जबकि पेपर 2 बीआर्क और बीप्लानिंग कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है. परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू समेत कुल 13 भाषाओं में होगी.

ये भी पढ़ें: CBSE: 10वीं-12वीं की कॉपियां जांचने के तरीके में होगा बदलाव, रटने के बजाय स्टूडेंट्स की समझ पर जोर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola