CLAT 2027 का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

CLAT 2027 Admit Card: क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. लॉ कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली क्लैट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है.

विज्ञापन

CLAT 2027 Admit Card: क्लैट UG और PG परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी 21 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. CLAT 2027 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 6 दिसंबर 2026 को दोपहर 1:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें CLAT 2027 एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले CLAT 2027 के आधिकारिक एप्लीकेशन पोर्टल consortiumofnlus.ac.in पर जाएं.
  • अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से अकाउंट लॉगिन करें.
  • वहां Download Admit Card के विकल्प पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा. इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.

CLAT 2027 Admit Card Download Here

CLAT 2027 में शामिल यूनिवर्सिटीज की लिस्ट

यूनिवर्सिटी का नामस्थान
नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU)बेंगलुरु
नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR)हैदराबाद
नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU)भोपाल
वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंसेज (WBNUJS)कोलकाता
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU)जोधपुर
हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU)रायपुर
गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (GNLU)गांधीनगर
गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, सिलवासा कैंपससिलवासा
डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (RMLNLU)लखनऊ
राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (RGNUL)पंजाब
चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU)पटना
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज (NUALS)कोच्चि
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिशा (NLUO)ओडिशा
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL)रांची
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एंड ज्यूडिशियल एकेडमी (NLUJA)असम
दामोदरम संजीवय्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (DSNLU)विशाखापत्तनम
तमिलनाडु नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (TNNLU)तिरुचिरापल्ली
महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (MNLU)मुंबई
महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (MNLU)नागपुर
महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (MNLU)औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर)
हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HPNLU)शिमला
धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (DNLU)जबलपुर
डॉ बीआर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (DBRANLU)हरियाणा
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी त्रिपुरा (NLUT)अगरतला
डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (RPNLUP)प्रयागराज
इंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लीगल एजुकेशन एंड रिसर्च (IIULER)गोवा
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU)मेघालय, शिलांग

CLAT 2027 के जरिए देश की 27 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और लॉ संस्थानों में एडमिशन मिलेगा. इस लिस्ट में बेंगलुरु, हैदराबाद, भोपाल, कोलकाता, पटना, रांची, लखनऊ, मुंबई और दिल्ली समेत कई शहरों के मशहूर संस्थान शामिल हैं. उम्मीदवार अपनी रैंक, पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर इन यूनिवर्सिटी में UG और PG कोर्स में दाखिला ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: UP PCS-J Recruitment 2026: यूपी में दो साल बाद सिविल जज के 365 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जानें योग्यता

CLAT 2027 Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?

CLAT 2027 UG परीक्षा का पेपर कुल 120 अंकों का होगा. इसमें उम्मीदवारों को 120 मल्टीपल चॉइस सवालों के जवाब देने होंगे और हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा. परीक्षा पूरी करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा. वहीं, गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. इसलिए उम्मीदवारों को सवाल हल करते समय सही जवाब के साथ-साथ नेगेटिव मार्किंग का भी ध्यान रखना होगा.

ये भी पढ़ें: BA LLB के बाद क्या? सिर्फ वकालत नहीं, ये भी हैं ऑप्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola