JEE Main 2026 : मिडिल ईस्ट तनाव को देखते हुए भारतीय छात्रों के लिए एनटीए ने जारी की आवश्यक एडवाइजरी

JEE Main 2026 NTA advisory
जेईई 2026 सेशन-2 की तैयारी कर रहे मिडिल ईस्ट के भारतीय छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गयी है. एनटीए ने दुबई और कुवैत के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप वेबसाइट पर अपलोड कर दी है. वहीं, बहरीन के केंद्रों के लिए छात्रों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा…
JEE Main 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को देखते हुए इन क्षेत्रों में रहनेवाले भारतीय छात्रों के लिए जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन-2 को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. एनटीए के अनुसार जेईई मेन 2026 सेशन-2 की परीक्षा 2 से 8 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित होगी. पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड होने वाली यह परीक्षा निर्धारित तिथियों में भारत के साथ-साथ विदेशों के चुनिंदा शहरों में भी आयोजित होगी.
दुबई व कुवैत के छात्रों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी
एनटीए ने दुबई और कुवैत के परीक्षा केंद्रों के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्र के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप अपलोड कर दी है. इन क्षेत्रों के छात्र अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इस स्लिप के माध्यम से छात्र पहले से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर के किस केंद्र में है, जिससे समय रहते उन्हें अपनी यात्रा और रहने का इंतजाम करने में सुविधा होगी.
बहरीन के छात्रों को करना होगा इंतजार
वे छात्र, जिन्होंने एग्जामिनेशन लोकेशन के लिए बहरीन को चुना है, उन्हें अपने शहर की सूचना के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा. एनटीए ने बताया है कि वह बहरीन में रहनेवाले उम्मीदवारों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय दूतावास के साथ कोऑर्डिनेट कर रही है. कॉर्डिनेशन प्रॉसेस पूरा होने के बाद सिटी इंटिमेशन स्लिप के जारी होने सहित आगे की जानकारी छात्रों से साझा की जायेगी. तब तक अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखने की सलाह दी जाती है.
अगर आप एग्जामिनेशन सिटी बदलना चाहते हों
अगर कोई छात्र अपने अलॉट की गयी एग्जाम सिटी को बदलना चाहता है, तो वह एनटीए से इन माध्यमों से संपर्क कर सकता है –
हेल्पलाइन नंबर : 011-40759000
ई-मेल : jeemain@nta.ac.in
अंतिम समय की परेशानियों से बचने के लिए दुबई और कुवैत के छात्र तुरंत अपनी स्लिप चेक करें, जबकि बहरीन के छात्र एनटीए की वेबसाइट पर नजर बनाये रखें.
इसे भी पढ़ें : SSB recruitment 2026 : दसवीं पास युवाओं के लिए कांस्टेबल बनने का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्राची खरे
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










