ePaper

JAC Board 10th Result 2025 By Roll Number: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें? यहां देखें आसान स्टेप्स

Updated at : 27 May 2025 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
JAC Board 10th Result 2025 By Roll Number

JAC Board 10th Result 2025 By Roll Number

JAC Board 10th Result 2025 By Roll Number: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी, छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com से रोल नंबर और रोल कोड के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं. मार्कशीट भी ऑनलाइन उपलब्ध होगी. यहां देखें रोल नंबर से रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स.

विज्ञापन

JAC Board 10th Result 2025 By Roll Number: झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC) की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज जारी किया जा रहा है. लाखों छात्र और उनके अभिभावक बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. झारखंड बोर्ड का ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट jacresults.com पर जारी होगा. इस पेज पर JAC 10th Result 2025 का लिंक एक्टिव किया जाएगा, जिससे छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर और रोल कोड की मदद से देख सकेंगे.

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट कहां देखें?

झारखंड बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर विजिट कर सकते हैं:

  • jacresults.com
  • jac.jharkhand.gov.in

इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव हो जाएगा. छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड के जरिए आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

JAC 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.
    • होमपेज पर Class 10 Result 2025 Jharkhand Board का लिंक देखें और उस पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको तीन बॉक्स दिखाई देंगे — रोल कोड, रोल नंबर और कैप्चा.
  • सही जानकारी भरकर सबमिट बटन दबाएं.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.

झारखंड 10वीं की मार्कशीट कहां मिलेगी?

10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के साथ ही प्रोविजनल मार्कशीट भी ऑनलाइन उपलब्ध होगी. छात्र इसे jacresults.com से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद मार्कशीट डिजिटल रूप में Digilocker वेबसाइट पर भी मिल सकती है.
ऑरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट छात्र के स्कूलों को कुछ समय बाद भेजे जाएंगे, जिन्हें छात्र अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं.

Also Read: JAC Board 10th Result 2025 OUT soon LIVE: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले यहां, तुरंत कर लें रजिस्ट्रेशन

Also Read: Jharkhand Board 10th Result 2025 on Digilocker: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर, यहां करें रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola