कनाडा में पढ़ाई का सच! इंडियन स्टूडेंट की आपबीती सुन हैरान हुए सोशल मीडिया यूजर्स 

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :27 Apr 2026 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Student Study In Canada Viral Video

Indian Student Study In Canada

Indian Student Study In Canada Viral Video: कनाडा में पढ़ रही भारतीय छात्रा ज्योति खरायत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे वे पढ़ाई और काम के लूप में फंस गई हैं.

विज्ञापन

Indian Student Study In Canada Viral Video: कनाडा में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए एक वायरल वीडियो ने हकीकत का दूसरा पहलू सामने रखा है. हाल ही में एक भारतीय छात्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी का ऐसा सच दिखाया, जिसे देखकर लोग भावुक भी हुए और हैरान भी.

क्या है पूरा मामला?

कनाडा में पढ़ रही भारतीय छात्रा ज्योति खरायत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह कॉलेज से सीधे अपनी पार्ट-टाइम नौकरी पर जाती नजर आती हैं. उन्होंने अपनी स्थिति को “एक अंतहीन चक्र (Endless Loop)” बताया. कहा कि उन्हें बाहर पढ़ने के लिए फीस के लिए काम करना पड़ता है और काम के लिए पढ़ाई.

छात्रा ने वीडियो में कहा कि उन्हें स्कूल जाने के लिए फीस चाहिए और फीस के लिए जॉब करनी पड़ती है. क्लासेज, काम, डेली आना जाना, इसी लूप में जिंदगी फंसी है. उन्होंने कहा कि वे इसी रूटीन को रोज रिपीट करती हैं, जिस वजह से उन्हें अपने लिए टाइम नहीं मिल पाता है.

विदेश में पढ़ाई का असली दबाव

कई इंटरनेशनल छात्रों के लिए पार्ट-टाइम जॉब सिर्फ जेब खर्च नहीं, बल्कि जरूरत होती है. ट्यूशन फीस, किराया और रोजमर्रा के खर्चों के कारण उन्हें पढ़ाई के साथ काम करना पड़ता है. यही वजह है कि उनका जीवन स्टडी और वर्क के लगातार चक्र में बदल जाता है.

स्टूडेंट्स को मिला रियालिटी चेक

इस वीडियो ने भारतीय छात्रों को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया कि वे अगर विदेश जा रहे हैं तो किस कॉस्ट पर. हालांकि, इस इंडियन स्टूडेंट ने कहा कि वे अपने लिए समय तो नहीं निकाल पाती हैं. लेकिन वो खुश हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि वे इस इंडियन स्टूडेंट की बात से रिलेट कर पा रहे हैं.

यह वायरल वीडियो बताता है कि विदेश में पढ़ाई सिर्फ चमक-दमक नहीं है, बल्कि इसके पीछे कड़ी मेहनत, फाइनेंशियल प्रेशर और लगातार स्ट्रगल भी होता है. ऐसे में छात्रों को विदेश जाने से पहले इन चुनौतियों को समझना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें- ट्रेंड के खिलाफ गई महिला, 9-5 जॉब को बताया ताकत, वीडियो हुआ वारयल

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola