ePaper

IIT Bombay की नई सौगात, युवाओं के लिए दो खास कोर्स शुरू

Updated at : 23 Jul 2025 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
IIT Bombay New Courses

IIT Bombay New Courses

IIT Bombay ने दो नए ऑनलाइन प्रोफेशनल कोर्स लॉन्च किए हैं—साइबर सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में. ये कोर्स खासतौर पर छात्रों, वर्किंग प्रोफेशनल्स और फैकल्टी के लिए हैं. 12 महीने की अवधि वाले ये कोर्स 1 सितंबर 2025 से शुरू होंगे.

विज्ञापन

IIT Bombay: तकनीक की दुनिया में करियर बनाना चाहते हैं तो IIT बॉम्बे की यह नई सौगात आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. भारत के शीर्ष तकनीकी संस्थानों में शामिल IIT बॉम्बे ने दो नए प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किए हैं — एक साइबर सिक्योरिटी में और दूसरा सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में.

ये कोर्स खासतौर पर वर्किंग प्रोफेशनल्स, इंजीनियरिंग के तीसरे-चौथे वर्ष के छात्र और कॉलेज फैकल्टी के लिए डिजाइन किए गए हैं, ताकि वे अपने स्किल्स को इंडस्ट्री के मुताबिक अपग्रेड कर सकें.

कोर्स की अवधि और विशेषताएं

  • दोनों कोर्स की अवधि 12 महीने होगी.
  • कोर्स पूरी तरह ऑनलाइन होंगे, लेकिन फाइनल एग्जाम IIT कैंपस में प्रॉक्टर्ड मोड में होगा.
  • हर हफ्ते छात्रों को प्रैक्टिकल लैब और इंडस्ट्री-लेवल असाइनमेंट्स दिए जाएंगे.
  • कोर्स की क्लासेज 1 सितंबर 2025 से शुरू होंगी.

क्या कहा IIT बॉम्बे ने?

प्रोग्राम की लीड फैकल्टी प्रोफेसर कामेश्वरी चेबरोलु ने कहा, “हम छात्रों को सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि रियल वर्ल्ड स्किल्स सिखाना चाहते हैं. यह कोर्स स्किल गैप को कम करने की दिशा में अहम कदम है.”

छात्रों को IIT बॉम्बे के अनुभवी प्रोफेसर्स से सीखने का मौका मिलेगा और साथ ही वे उन टूल्स पर काम करेंगे, जिनकी डिमांड आज के कॉर्पोरेट और टेक सेक्टर में सबसे ज्यादा है.

क्यों है यह मौका खास?

IIT बॉम्बे का मानना है कि 2025 तक भारत में साइबर सिक्योरिटी का बाजार 10 बिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच जाएगा. वहीं, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट हर सेक्टर में इनोवेशन की नींव बन चुका है. ऐसे में ये कोर्स युवा पेशेवरों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेंगे.

Also Read: Success Story: पिता लगाते थे चाट-पकौड़े का ठेला, बेटी ने पहना IAS अधिकारी का बैज

Also Read: Success Story: IIM Ahmedabad से किया MBA, आज हैं 21,600 करोड़ की मालकिन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola