World Environment Day 2024 Quotes & Wishes in Hindi: विश्व पर्यावरण दिवस पर यहां से भेजें शुभकामना संदेश
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Jun 2024 6:54 AM
World Environment Day 2024 quotes images wishes
World Environment Day 2024 quotes images wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक बधाई संदेश अवश्य भेजें.
World Environment Day 2024 Quotes & Wishes in Hindi: विश्व पर्यावरण दिवस (WED) हर साल 5 जून को मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस (WED) की स्थापना की थी. विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के लिए सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक है. यह एक ऐसा मंच है जो हमारे ग्रह के सामने आने वाली पर्यावरणीय समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाता है. यह दिन पर्यावरण परिवर्तन और टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य करता है.
विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई
मां की ममता और पेड़ का दान
दोनों करते हैं सबका का कल्याण
स्वच्छ पर्यावरण, पानी और हवा
जीवन जीने की है अनमोल दवा
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की शुभकामनाएं
World Environment Day 2024 आज, जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की शुभकामनाएं
हरियाली से भरी दुनिया,
पेड़ पौधों की दुनिया,
स्वच्छ हवा-जल की दुनिया,
फूलों और बगीचों से सजी प्यारी सी दुनिया,
क्या आप भी चाहते है ऐसी सुरक्षित दुनिया.
पेड़ लगाएं, पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं.
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की बधाई
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं
पेड़ लगाओ और पेड़ बचाओ,
इसमें ही हमारी समझदारी है,
मानव जीवन खतरे है में,
चलो, पर्यावरण सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लें.
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की शुभकामना
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की शुभकामना
ग्लोबल वार्मिंग से है खतरे में जान
पर्यावरण की रक्षा करना सबकी शान
विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की शुभकामनाएं
World Environment Day 2024: जानें इस साल कि थींम
इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है ‘हमारी भूमि. हमारा भविष्य. हम #GenerationRestoration हैं’. इसका उद्देश्य भूमि पुनर्स्थापन और मरुस्थलीकरण को रोकने पर ध्यान केंद्रित करना है. मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अनुसार, जंगल, झीलें, नदियाँ, आर्द्रभूमि क्षरण का सामना कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










