Weekly Current Affairs Quiz 2025 : साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज से बढ़ाएं अपना नॉलेज

करंट अफेयर्स की सांकेतिक तस्वीर (Todays Current Affairs in Hindi)
पढ़ें 27 फरवरी से 5 मार्च का साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज और अपनी तैयारी का करें आकलन…
Weekly Current Affairs Quiz 2025 : समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रति यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज विशेष रूप से छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए तैयार किया गया है. इससे न सिर्फ आप अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं, बल्कि अपने नॉलेज में इजाफा भी कर सकते हैं.
1. निम्न में से किस शहर में हाल ही में 49वां सिविल लेखा दिवस समारोह आयोजित किया गया?
(क) मुंबई
(ख) जयपुर
(ग) नयी दिल्ली
(घ) कोलकाता
2.फरवरी 2025 में निम्न में से किसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष के रूप नियुक्त किया गया है?
(क) तुहिन कांत पांडे
(ख) शक्तिकांत दास
(ग) माधबी पुरी बुच
(घ) अनिल चौहान
3.हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल धोलावीरा का दौरा किया, यह गुजरात के किस जिले में स्थित है?
(क) राजकोट
(ख) जूनागढ़
(ग) भावनगर
(घ) कच्छ
4.चीन के बाद कौन सा देश पायलटों के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस (ईपीएल) शुरू करने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है?
(क) ऑस्ट्रेलिया
(ख) भारत
(ग) रूस
(घ) अमेरिका
5.बीते दिनों खबरों में रहा मणिकर्ण तीर्थ स्थिल किस राज्य में स्थित है?
(क) उत्तराखंड
(ख) राजस्थान
(ग) पंजाब
(घ) हिमाचल प्रदेश
6.किस देश ने आयरन डोम-शैली मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित की है?
(क) भारत
(ख) इस्राइल
(ग) अमेरिका
(घ) रूस
7.झुमोइर बिनंदिनी किस राज्य में किया जाने वाला पारंपरिक नृत्य है?
(क) असम
(ख) मेघालय
(ग) मणिपुर
(घ) नागालैंड
8.विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 किस मंत्रालय की पहल है?
(क) शिक्षा मंत्रालय
(ख) वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
(ग) संस्कृति मंत्रालय
(घ) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
9.महिला शांति सैनिकों के लिए पहला सम्मेलन 2025 कहां आयोजित किया गया?
(क) बेंगलुरू
(ख) नयी दिल्ली
(ग) कोलकाता
(घ) पुणे
10.किस देश ने तीसरा एसएबीए महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता है?
(क) भारत
(ख) मालदीव
(ग) नेपाल
(घ) श्रीलंका
सही जवाब
1 (ग), 2 (क), 3 (घ), 4(ख), 5(घ), 6(ख), 7(क), 8 (घ), 9(ख), 10 (क).
यह भी देखें : RGNAU Admission 2025 : एविएशन सेक्टर में दें करियर को उड़ान
यह भी देखें : Weekly Current Affairs 2025 : 27 फरवरी से 5 मार्च का साप्ताहिक करेंट अफेयर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Singh Parihar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










