weekly current affairs quiz 2025 : साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज को बनाएं परीक्षा की तैयारी का हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

Weekly Current Affairs Quiz 2025

पढ़ें 6 से 12 फरवरी तक का साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज और अपनी तैयारी का करें मूल्यांकन …

विज्ञापन

weekly current affairs quiz 2025 : प्रतियोगी परीक्षाओं की दुनिया में समसामयिक घटनाक्रम से जुड़ी हर जानकारी मायने रखती है. समसामयिक घटनाक्रमों पर केंद्रति यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज विशेष रूप से छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए तैयार किया गया है. इसे आप अपनी तैयारी का हिस्सा बनाकर न सिर्फ अपने आप को परख सकते हैं, बल्कि अपने नॉलेज में इजाफा भी कर सकते हैं.

विज्ञापन
  1. बिम्सटेक युवा शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन हाल ही में भारत के किस शहर में किया गया था?
    (क) नयी दिल्ली
    (ख) चेन्नई
    (ग) गांधीनगर
    (घ) भोपाल
  2. बार्ट डी वेवर किस यूरोपीय देश के नये प्रधानमंत्री चुने गये हैं?
    (क) बेल्जियम
    (ख) बुल्गारिया
    (ग) क्रोएशिया
    (घ) डेनमार्क
  3. मार्कस स्टोइनिस, जिन्होंने हाल ही में वनडे प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा की है, किस देश के खिलाड़ी हैं?
    (क) ऑस्ट्रेलिया
    (ख) इंग्लैड
    (ग) साउथ अफ्रीका
    (घ) न्यूजीलैंड
  4. निम्न में से किस भारतीय-अमेरिकी गायिका ने ग्रैमी अवार्ड 2025 जीता है?
    (क) फाल्गुनी शाह
    (ख) समारा जॉय
    (ग) अनुष्का शंकर
    (घ) चंद्रिका टंडन
  5. अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने किस देश की टीम को पराजित कर जीत हासिल की?
    (क) मलेशिया
    (ख) दक्षिण अफ्रीका
    (ग) श्रीलंका
    (घ) वेस्टइंडीज
  6. प्रसाद योजना केंद्र सरकार के किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी है?
    (क) रक्षा मंत्रालय
    (ख) गृह मंत्रालय
    (ग) पर्यटन मंत्रालय
    (घ) शिक्षा मंत्रालय
  7. भारत का पहला सफेद बाघ प्रजनन केंद्र किस राज्य में स्थापित किया जायेगा?
    (क) सिक्किम
    (ख) उत्तराखंड
    (ग) राजस्थान
    (घ) मध्य प्रदेश
  8. भारतीय सेना के पूर्वी कमान का मुख्यालय फोर्ट विलियम, जिसका नाम बदलकर विजय दुर्ग कर दिया गया है, किस शहर में स्थित है?
    (क) कोलकाता
    (ख) पुणे
    (ग) बेंगलुरू
    (घ) तिरुवनन्तपुरम
  9. फरवरी की किस तारीख को हर साल विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता है?
    (क) 1 फरवरी
    (ख) 2 फरवरी
    (ग) 5 फरवरी
    (घ) 7 फरवरी
  10. निम्न में किस देश को सर्वसम्मति से अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) के मुख्यालय के रूप में चुना गया है?
    (क) भारत
    (ख) निकारागुआ
    (ग)सोमालिया
    (घ) लाइबेरिया

सही जवाब
1 (ग), 2 (क), 3 (क), 4(घ), 5(ख), 6(ग), 7(घ), 8(क), 9 (ख), 10 (क).

इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 2025 : पढ़ें 6 से 12 फरवरी तक का साप्ताहिक करेंट अफेयर्स

इसे भी पढ़ें : World Radio Day 2025 : आवाज में है दम, तो आरजे बनने की ओर बढ़ाएं कदम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola