Weekly Current Affairs Quiz 2024 : पढ़ें 22 जुलाई से 28 जुलाई तक का करेंट अफेयर्स क्विज

Updated:
विज्ञापन

Weekly Current Affairs Quiz 2025

समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित क्विज के साथ अपने करेंट अफेयर्स के ज्ञान को बढ़ाएं और अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करें…

विज्ञापन

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हो या एंट्रेंस एग्जाम की, समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी होती है. पढ़ें समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.

विज्ञापन
  1. इस वर्ष अक्तूबर में आयोजित होनेवाली इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) की थीम है?
    (क) इंडिया ग्रोथ स्टोरी
    (ख) टेक्नो इंडिया
    (ग) स्ट्रॉन्ग नेटवर्क फ्यूचर
    (घ) द फ्यूचर इज नाउ
  2. वर्ल्ड एटलस डॉट कॉम की ओर से जारी विश्व की 10 सबसे बड़ी कोयला खानों की सूची में क्रमश: दूसरा और चौथा स्थान प्राप्त करने वाली एसईसीएल की गेवरा और कुसमुंडा कोयला खान किस राज्य में स्थित हैं?
    (क) झारखंड
    (ख) छत्तीसगढ़
    (ग) महाराष्ट्र
    (घ) पश्चिम बंगाल
  3. रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) ने किस शहर में पूर्व सैनिकों के लिए जॉब फेयर का आयोजन किया था ?
    (क) बेंगलुरू
    (ख) चेन्नई
    (ग) विशाखापट्टनम
    (घ) त्रिची
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया गया ?
    (क) फ्रांस
    (ख) ऑस्ट्रिया
    (ग) रूस
    (घ) नीदरलैंड
  5. पूर्वोत्तर के किस राज्य को ‘बागवानी में सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया गया है?
    (क) मेघालय
    (ख) अरुणाचल प्रदेश
    (ग) मणिपुर
    (घ) नागालैंड
  6. विशाखापत्तनम में आयोजित वार्षिक ‘फ्लीट अवॉर्ड फंक्शन-2024’ में पूर्वी बेड़े के किस जहाज को सर्वश्रेष्ठ जहाज चुना गया?
    (क) आईएनएस दिल्ली
    (ख) आईएनएस शक्ति
    (ग) आईएनएस किल्टन
    (घ) आईएनएस तबर
  7. किस खिलाड़ी ने महिला एकल मुकाबले में विंबलडन 2024 का खिताब अपने नाम किया है?
    (क) जैस्मीन पाओलिनी
    (ख) बारबोरा क्रेजिसिकोवा
    (ग) एम्मा राडुकानू
    (घ) इगा स्वियाटेक
  8. निम्न में किस देश ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर यूरो फुटबॉल कप 2024 खिताब जीता है?
    (क) स्पेन
    (ख) क्रोएशिया
    (ग) जॉर्जिया
    (घ) जर्मनी
  9. केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में किस देश में भारत के पहले विदेशी जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया?
    (क) क्यूबा
    (ख) थाईलैंड
    (ग) मॉरीशस
    (घ) इंडोनेशिया
  10. हाल ही में, किस देश ने कोलंबिया को हराकर लगातार दूसरी कोपा अमेरिका चैंपियनशिप जीती?
    (क) बोलीविया
    (ख) उरुग्वे
    (ग) कनाडा
    (घ) अर्जेंटीना

सही जवाब
1 (घ), 2(ख), 3(क), 4(ग), 5(घ), 6(क),7(ख), 8(क), 9(ग), 10.(घ)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola