weekly current affairs quiz 2024 : पढ़ें साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज
Author Preeti singh parihar
Updated:
विज्ञापन
Weekly Current Affairs Quiz 2025
इस सप्ताह के समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित क्विज के साथ अपने करेंट अफेयर्स के ज्ञान को बढ़ाएं और अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करें…
विज्ञापन
weekly current affairs quiz 2024 : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हो या एंट्रेंस एग्जाम की, समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी होती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.
विज्ञापन
- हाल में आयोजित 50वें जी7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी किस देश ने की?
(क) जापान
(ख) इटली
(ग) फ्रांस
(घ) कनाडा - किस भारतीय फिल्मकार को दक्षिण अफ्रीका के प्रतिष्ठित ‘नेल्सन मंडेला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है?
(क) विनोद गनात्रा
(ख) विशाल भारद्वाज
(ग) अनुभव सिन्हा
(घ) सई परांजपे - कर्नाटक के किस शहर में पुरातत्वविदों ने हाल ही में शैल कला का पहला साक्ष्य खोजा है?
(क) गुलबर्गा
(ख) हुबली
(ग) बेंगलुरु
(घ) मंगलुरु - किस प्रदेश में बीते 13 जून को पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए ‘पीएम श्री पर्यटन हवाई सेवा’ का शुभारंभ किया गया है?
(क) राजस्थान
(ख) मध्य प्रदेश
(ग) हरियाणा
(घ) झारखंड - जून की किस तारीख को दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया?
(क) 15 जून
(ख) 20 जून
(ग) 21 जून
(घ) 25 जून - भारतीय रेलवे ने हाल ही में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर ट्रायल रन किया. यह ब्रिज किस नदी पर बना है?
(क) चिनाब
(ख) झेलम
(ग) भागीरथी
(घ) रावी - निम्न में से कौन घुड़सवारी में थ्री-स्टार ग्रां प्री स्पर्धा जीतने वाली पहली भारतीय घुड़सवार बन गयी हैं?
(क) एरियाना धोंड
(ख) सुदीप्ति हजेला
(ग) दिव्यकृति सिंह
(घ) श्रुति वोरा - हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग का अमृत महोत्सव (75वां) अधिवेशन इस वर्ष 23 से 25 जून तक ओडिशा के किस जिले में आयोजित किया गया?
(क) गजपति
(ख) देवगढ़
(ग) कोरापुट
(घ) कालाहांडी - पेमा खांडू पूर्वोत्तर के किस राज्य के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं?
(क) मिजोरम
(ख) अरुणाचल प्रदेश
(ग) मेघालय
(घ) नागालैंड - किस राज्य को हाल ही में सर्वाधिक पवन ऊर्जा स्थापित क्षमता के लिए प्रथम पुरस्कार मिला है?
(क) गुजरात
(ख) तमिलनाडु
(ग) कर्नाटक
(घ) सिक्किम
सही जवाब
1 (ख), 2 (क), 3 (घ), 4(ख), 5(ग), 6 (क), 7(घ), 8(ग), 9(ख), 10 (क).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन