Today In History 26th November: आज के दिन भारत ने संविधान स्वीकार किया था

Updated:
विज्ञापन
Today In History 1st March

Today In History 1st March

आज के दिन भारत ने संविधान को अंगीकार किया था. साथ ही जानें आज के दिन से जुड़े देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाओं का विवरण.

विज्ञापन

Today In History 25th November: स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर की तारीख का खास महत्व है. दरअसल यही वह दिन है, जब गुलामी की जंजीरों से आजाद होकर अपने स्वतंत्र अस्तित्व को आकार देने का प्रयास कर रहे राष्ट्र ने संविधान को अंगीकार किया. इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपनी स्वीकृति दी थी. इस वजह से इस दिन को ‘संविधान दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है. हालांकि, इस तारीख के साथ कुछ वर्ष पहले की एक दुखद घटना भी जुड़ी हुई है. 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में देश को दहला देने वाला आतंकवादी हमला हुआ था. देश की वाणिज्यिक राजधानी मुम्बई के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले में 166 लोग मारे गए थे और 600 से अधिक घायल हुए थे. इस दौरान नौ हमलावर आतंकवादियों को मार गिराया गया था और मुम्बई पुलिस ने एक आतंकवादी कसाब को जिंदा पकड़ लिया, जिसे बाद में फांसी दी गई.

देश-दुनिया के इतिहास में 26 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

  • 1865 : लुइस कैरोल की पुस्तक ‘एलिस इन वंडरलैंड’ अमेरिका में प्रकाशित.
  • 1919 : भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद् राम शरण शर्मा का जन्म.
  • 1921 : देश में श्‍वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्‍म.
  • 1949 : देश में संविधान को अंगीकार किया गया. संविधान सभा के अध्यक्ष ने स्वतंत्र भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किए.
  • 1967 : लिस्बन में बादल फटने से लगभग 450 लोगों की मौत.
  • 1984 : इराक और अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया.
  • 1992 : विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाने की शुरुआत.
  • 1998 : तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफा दिया.
  • 2001 : नेपाल में 200 विद्रोही मारे गए.
  • 2006 : इराक बम धमाके में 202 लोगों की मौत.
  • 2008 : मुंबई के कई स्थानों पर आतंकवादी हमलों में 166 लोग मारे गए.
  • 2012 : अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई.
  • 2018 : नासा का इनसाइट मिशन सात महीने की यात्रा के बाद मंगल ग्रह पर उतरा.
  • 2019 : ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक संसद में पारित हुआ.

सामान्य ज्ञान से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Bihar Success Story: बिहार की बेटी ने किया कमाल, गूगल ने दिया 60 लाख का पैकेज

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola