ePaper

Today In History 12th February: आज के दिन महात्मा गांधी की अस्थियों का गंगा में विसर्जन हुआ था

Updated at : 12 Feb 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Today In History 27th February

Today In History 27th February

Today In History 12th February: आज के दिन महात्मा गांधी की अस्थियों का गंगा में विसर्जन हुआ था , साथ ही जानें आज के दिन देश- विदेश की बड़ी घटनाओं का विवरण.

विज्ञापन

Today In History 11th February: इतिहास में 12 फरवरी के दिन बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी, 1948 को हत्या की गई थी और उनकी मृत्यु के 13वें दिन 12 फरवरी, 1948 को उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग पवित्र सरोवरों में विसर्जित किया गया था. एक अस्थि कलश को इलाहाबाद में गंगा नदी में प्रवाहित किया गया.

देश-दुनिया के इतिहास में 12 फरवरी की तारीख पर दर्ज विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

  • 1742 : महान मराठा दिग्गज नाना फडणवीस का जन्म.
  • 1809 : ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म.
  • 1809 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म.
  • 1818 : चिली ने स्पेन से आजादी की औपचारिक घोषणा की.
  • 1922 : महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया.
  • 1948 : महात्मा गांधी की अस्थियों को इलाहाबाद में गंगा नदी सहित विभिन्न पवित्र स्थलों पर विसर्जित किया गया.
  • 1975 : भारत को चेचक से मुक्त देश घोषित किया गया.
  • 1996 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फलस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई.
  • 2002 : ईरान के एक विमान के खुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 119 लोगों की मौत.
  • 2002 : पाकिस्तान के अधिकारियों ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण के संदेह में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अहमद उमर शेख को गिरफ्तार किया.
  • 2009 : प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैंम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डी लिट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की.
  • 2013 : उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
  • 2024 : केरल के कोच्चि के त्रिपुनिथुरा में एक आवासीय क्षेत्र में संचालित अवैध पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में दो लोगों की मौत तथा 15 अन्य लोग घायल हो गए.

Also Read: JEE Main 2025 Result Out: जेईई मेन सेशन 1 का परिणाम जारी, 14 उम्मीदवारों ने स्कोर किए 100 पर्सेंटाइल

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में निकली बंपर बहाली, 75000 तक मिलेगा वेतन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola